शिवराज-कमलनाथ की मुलाकात, सियासी मसलों पर हुई कुछ गुप्त बात

shivraj-singh-chouhan-tweeted-photo-of-cm-kamal-nath

भोपाल।

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद से प्रदेश में वापस सत्ता पाने की होड़ में बीजेपी हर तरीके से पहलुओं पर विचार विमर्श कर रही है। आज होने वाली विधायक दल की बैठक के रद्द होने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे।जहाँ से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की।

दरअसल कार्यवाहक सीएम कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। करीबन 20 मिनट की चर्चा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री आवास से रवाना हुए।जहाँ ऐसा माना जा रहा है कि उनदोनों नेताओं के बीच राजनितिक मसलों पर कुछ गुप्त चर्चा हुई है हालांकि भाजपा नेता चौहान ने इस चर्चा के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और चले गए।

इससे पहले कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को होने वाली बीजेपी के विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया और साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के घर होने वाले डिनर पार्टी को भी रद्द करना पड़ा। जिसके बाद शनिवार को विधायक दल की बैठक होगी और मुख्यमंत्री के लिए नाम पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए लोगों से अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews