विधायकों की PC पर बोले शिवराज-अब तो जल्दी से Floor test कराना चाहिए

विधायकों की PC पर बोले शिवराज-अब तो जल्दी से Floor test कराना चाहिए

सीहोर। अनुराग शर्मा।

बैंगलुरु में सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी विधायकों की प्रेस वार्ता के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आय़ा है। शिवराज का कहना है कि विधायक साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मर्जी से हैं इस सरकार के खिलाफ है और सब ने खुलकर आज देश के सामने अपनी बात रखी है। अब कमलनाथ जी  इधर उधर की बात कर भैया जल्दी फ्लोर टेस्ट कराओ। इससे दूध का दूध और पानी का पानी साफ साफ हो जाएगा ।अगर बहुमत में हो तो भागते क्यों ।फ्लोर टेस्ट से डरते क्यों। यह टाइम खींचने की कोशिश की जा रही है ।

शिवराज ने कहा कि ये सभी प्रय़ास कर रहे है सरकार बन जाए लेकिन अब यह सरकार बच नहीं सकती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सरकार से सामने परेड की है। संख्या का गणित स्पष्ट है यह सरकार बहुमत खो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी आज उपलब्ध विधानसभा की संख्या इसलिए एकमात्र तरीका है यह सरकार जाएगी। लेकिन मुझे आश्चर्य है रोज फैसला कर रही है।

सरकार की नियुक्तियों के फैसले पर शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया। शिवराज ने महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और पीएसी की नियुक्तियों पर उठाया सवाल।शिवराज ने कहा कि जाते-जाते जितना लोगों को उपकृत कर सकते हैं करने की कोशिश कर रही है सरकार। अब नियुक्तियों का काम दूसरों को करने हैं। यह नियुक्तियां सरकार की बदहवास सी को दर्शाते हैं। इन नियुक्तियों को शिवराज सिंह चौहान ने बताया अवैधानिक। राज्यपाल को इन नियुक्तियों को लेकर भी देंगे जानकारी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews