Viral Audio पर बोले शिवराज – “पापियों का नाश तो धर्म भी कहता है”

Viral Audio पर बोले शिवराज – “पापियों का नाश तो धर्म भी कहता है”

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में अपनी कथित ऑडियो(audio) से सियासी गलियारों में हलचल मचा देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM shivraj singh chouhan) ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर राजनैतिक गलियारों में तहलका मचा दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने वायरल ऑडियो(viral audio) के बाद ट्वीट(tweet) करते हुए कहा है कि धर्म तो यही है कि पापियों का विनाश, पुण्य का काम होता है।

दरअसल बुधवार सुबह मध्यप्रदेश की राजनीति उस वक्त तेज हो गई जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऑडियो वायरल हो गया। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट ने गरमा गई सियासत को हवा देने का काम किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि पापियों का विनाश करना तो पुण्य का काम होता है। हमारा धर्म भी यही कहता है।

बता दें कि वायरल ऑडियो में शिवराज सिंह चौहान कुबूल कर रहे है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी(BJP) के वरिष्ठ द्वारा कहे जाने पर ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराई गई थी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) और तुलसी सिलावट(tuli silawat) के बिना उनका मुख्यमंत्री बनना क्या संभव था। इस ऑडियो के बाद मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई थी। जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस ने वायरल ऑडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews