Shivraj Viral Video: वीडियो वायरल करने में IG भी शामिल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Shivraj Viral Video: वीडियो वायरल करने में IG भी शामिल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एडिटेड वायरल वीडियो पर मुद्दा गरमाता ही जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी बीच आई खबर के मुताबिक उससे इस वीडियो को जबलपुर आई जी भगवत सिंह चौहान ने भी अपने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने मांग की है कि आईजी के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पुराने वीडियो को एडिट कर उसे वायरल किया गया था। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा कुल 11 लोगों ने शेयर किया था। इसे बीसीए वीडियो जबलपुर के आईजी भगवान सिंह चौहान ने भी अपने अधिकारियों के ग्रुप में डाला था। अब इस बात पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा है कि 80 को जांच के लिए वीडियो भेजा था जो गलती से अफसरों के ग्रुप में वायरल हो गया। जिसके बाद कांग्रेस अब आईजी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग कर रही है।

बता दे कि रविवार को वायरल हुए वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि आबकारी वाले क्या करें हैं पूरे मध्यप्रदेश में दारू इतनी फैला दो कि लोग पिएं और पड़े रहे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है जिसमें 2 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर इसे 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews