Agnipath Scheme को लेकर युवाओं के पक्ष में आईं सोनिया गांधी, पत्र लिखकर की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

Agnipath Scheme को लेकर युवाओं के पक्ष में आईं सोनिया गांधी, पत्र लिखकर की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अलग अलग हिस्सों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन (Agnipath Scheme Protest) जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक पत्र जारी कर इस मामले में युवाओं को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि खराब स्वास्थ्य के कारण वे फिलहाल अस्पताल में हैं और वहीं से उन्होने ये पत्र जारी किया है।

ये भी देखिये – अग्निपथ हिंसा : दुश्मन की गोली से शहीद होने की चाह रखने वाला राकेश अपने देश की पुलिस के हाथों मारा गया

उन्होने लिखा है कि ‘आप भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का महत्वपूर्ण कार्य करने की अभिलाषा रखते हैं। मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार करते हुए नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा की है जो कि पूरी तरह दिशाहीन है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और इस योजना को वापस करवाने के संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, संयम व शांति के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। मैं आपसे भी अनुरोध करती हूं कि अपनी जायज मांगों के लिये शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें।’

बता दें कि सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में युवा सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को अग्निपथ योजना लॉन्च हुई थी। उसके बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारी हिंसक हो उठे। कई स्थानों पर ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया और सरकारी वाहनों में भी आगजनी हुई। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के युवाओं के नाम संदेश जारी करते हुए उनके साथ एकजुटता दिखाई है लेकिन साथ ही आंदोलन को अहिंसक तरीके से करने की अपील भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews