Shivraj Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़, संभावित नामों को अंतिम रूप देने की तैयारी

Shivraj Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़,  संभावित नामों को अंतिम रूप देने की तैयारी

भोपाल।

शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) के विस्तार की अटकलों के बीच दावेदारों का इन्तजार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शिवराज(shivraj) मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। मंत्री पद के दावेदारों का भोपाल (Bhopal) में अलग अलग नेताओं से मुलाक़ात का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) मंत्रिमंडल विस्तार(cabinet expansion) के लिए शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है की इस बैठक में संभावित नामों को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। जिसके बाद अटकलें बढ़ गयी है कि इसी महीने शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

दरअसल इसी बीच मंत्रिमडल विस्तार को लेकर मंगलवार को सीएम शिवराज(CM Shivraj), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(V D sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत(suhas bhagat) की बीच अहम बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित नामों पर चर्चा कर अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। जिसके बाद बैठक में हुए फैसले से प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे से बात करके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जानकारी दी जायेगी। चर्चा ये भी है कि शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 6 से 8 पद रिक्त रखना चाहते है। जिसे उपचुनाव के बाद उन पदों को भरा जा सकता है।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में है। मंत्री पद के दावेदारों को लेकर मुख्यमंत्री और संगठन नेताओं के बीच चर्चा भी आज पूरी कर ली जाएगी। संभावना है कि शपथ की तारीख तय करने से पहले मुख्यमंत्री एक बार दिल्ली जा सकते हैं। कैबिनेट विस्तार की मुहर केन्द्रीय नेतृत्व लगाएगा। जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जा सकते हैं। शिवराज 25 या 26 मई को दिल्ली जा सकते हैं। वे यहां केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा कर 31 मई के पहले कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews