विदिशा में युवती और उसके पिता की आत्महत्या का मामला, कमलनाथ ने की फोन पर बात, हरसंभव मदद का आश्वासन

kamalnath

Kamal Nath spoke to the victim’s family : विदिशा में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मई में आत्महत्या कर ली थी। इसके कुछ समय बाद उसके पिता ने भी कार्रवाई न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होने परिवार को हरसंभव सहायता देने का वचन दिया। कमलनाथ ने फोन पर बात करते हुए कहा कि वो पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से बात करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर विदिशा के प्रभारी दीपचंद यादव और सह प्रभारी अमित शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इन्होने फोन पर कमलनाथ और पीड़ित परिवार की बातचीत कराई। इस दौरान परिवार ने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। उन्होने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है और उन्हें मदद की आवश्यकता है। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। मृतक धीरेंद्र गोस्वामी की पत्नी ने बेटों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है। उन्होने कमलनाथ से कहा कि उन्हें 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उनसे बात करने के बाद कमलनाथ ने आश्वासन दिया कि वो पुलिस प्रशासन से बात कर कार्रवाई करने को कहेंगे और पीड़ित परिवार के लिए हरसंभव मदद करेंगे।

ये है मामला

नटेरन के दुपहरिया गांव में रहने वाले धीरेंद्र गोस्वामी की बेटी ने करीब डेढ़ महीने पहले छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इसके बाद से ही धीरेंद्र गोस्वामी काफी परेशान थे और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से दुखी भी थे। इस कारण धीरेंद्र गोस्वामी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उनका विदिशा मेडिकल कॉलेज में पीएम कराया गया। पीएम के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया गया। मृतक के शव को मेन रोड पर रखकर चक्का जाम किया गया। धीरेंद्र गोस्वामी की बेटी ने सुसाइड नोट लिखा था  जिसमें गांव के ही 5 लोगों के नाम लिखे थे और उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी के साथ उन्होने कहा कि उन्हें धमकी भी मिल रही है।

विदिशा से ममता पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843598678″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews