5 जून को MP से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेन, 23 मई तक अमरकंटक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द, इसमें कोच बढ़े

mp rail news today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने जबलपुर होकर रीवा और मुंबई के बीच चलने वाली रीवा स्पेशल ट्रेन में 2 अतिरिक्त एसी कोच बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद 150 सीटों की उपलब्धता रहेगी।यह रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा स्टेशनों पर रुकेगी। 2 कोच बढ़ने से अब 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 SLRD सहित कुल 23 कोच के साथ चलेगी।

यह भी पढ़े..Lunar Eclipse 2022: 16 मई को लगेगा चन्द्र ग्रहण, 4 सदी बाद दिखेगा ऐसा नजारा, इन राशियों को लाभ

गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच स्थाई लगाए गए है, जिससे 128 बर्थ की अतिरिक्त सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी।वही गाड़ी संख्या 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में दिनांक 19 मई से रीवा स्टेशन से तथा वापसी में गाड़ी संख्या 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 20 मई से CSMT स्टेशन से 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच स्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जबलपुर और भोपाल मंडल की ट्रेनों को रद्द करने के निर्णय लिया गया है। जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस को 23 मई और 24 मई तक अमरकंटक एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। 24 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 भोपाल – बिलासपुर – भोपाल निरस्त रहेगी ।23 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रतिदिन रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा तथा 24 मई तक प्रतिदिन रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पटवारी-पंचायत सचिव समेत 3 निलंबित, DEO को DPI का शोकॉज नोटिस

गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर – अंबिकापुर 23 मई तक प्रतिदिन तथा गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर – जबलपुर , 24 मई तक प्रतिदिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति – संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 11 और 18 मई को प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी – रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 12 और 19 मई को प्रत्येक गुरूवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।

5 जून में जबलपुर से जाएगी स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन

  • IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड की स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन 5 जून को एमपी से चलेगी।यह ट्रेन 5 जून को रीवा से रवाना होगी, जो जबलपुर और भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से होते हुए वैष्णोदेवी के साथ उत्तर दर्शन यात्रा के लिए जाएगी।
  • यह ट्रेन 07 रातें और 08 दिनों की इस यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित बजट क्लास के यात्रियों को हाल और धर्मशाला, स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी इकॉनमी होटल में रात्रि विश्राम और स्नान की सुविधा दी जाएगी।
  • स्थानीय भ्रमण के लिए बजट एवं स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बसों एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।
  • इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है। पर्यटक इसकी बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट या फिर भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर कार्यालय में इन ने नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।
  • जबलपुर – 0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 8287931724, 9321901862। भोपाल – 9321901862, 8287931656, 8287931724, 8287931729। इंदौर – 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews