मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती

government job 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे समय से सरकारी नौकरी (Government Jobs) का इंतजार कर रहे बेरोजगार (Unemployed) युवाओं के लिए खुशखबरी है।मध्य प्रदेश का उद्यानिकी विभाग(Horticulture department) सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका लेकर आया है।उद्यानिकी विभाग में रिसोर्स पर्सन की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए है, जिसमें एप्लीकेशन की आखरी तारीख 31 मई 2021 है।

यह भी पढ़े..Pension: गुरुवार को इस योजनांतर्गत 301 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम, 50 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सहायक संचालक उद्यान द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PM FME Scheme Scheme) के दिशा निर्देशानुसार जिला स्तर पर लाभार्थियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिये रिर्सोस पर्सन फेसिलेटर चयन के लिए 31 मई 2021 मई तक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिसोर्स पर्सन के लिए निम्नांनुसार योग्यता एवं कार्य निर्धारित है।

योग्यता

  • पहली प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जायेगी जिनके पास खाद्य प्रौद्योगिकी फूड टेक्नोलॉजी (Food Technology Food Technology) में डिग्री डिप्लोमा के साथ कार्य करने का अनुभव होगा।
  • दूसरी प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जायेगी जिनके पास बिना कार्य के अनुभव के खाद्य प्रौद्योगिकी फूड टेक्नोलॉजी में डिग्री डिप्लोमा हो।
  • तीसरी प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जावेगी जिनके पास कृषि में डिग्री एवं खाद्य प्रौद्योगिकी फूड टेक्नोलॉजी तथा DPR बनाने का अनुभव हो।

काम

रिसोर्स पर्सन एकल उद्योगों एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक ऋण लेने, एफएसएसआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, GST आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाईसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड होल्डिंग सेवाएं प्रदान करेंगे।

वेतन

  • प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिर्सोस पर्सन का भुगतान, बैंक से ऋण की स्वी कृति के 20000 रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा।
  • 50 प्रतिशत का भुगतान बैंक ऋण (Bank loan) का स्वीकृति के पश्चात किया जाएगा ।
  • शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा FSSAIमानकों के अनुपालन परियोजना के इम्लीकों मैंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews