नौतपा में नरम पड़ा सूरज का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले

नौतपा में नरम पड़ा सूरज का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले

भोपाल।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम (Weather)बदल गया है। नौतपा में सूरज ने अपने तेवर ठंडे कर लिए हैं।शनिवार का दिन प्रदेश के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। जहाँ दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीँ सिंगरौली जिले में लगातार तीसरे दिन भी आंधी,तूफान, बारिश के साथ साथ ओले गिरे हैं।

दरअसल मानसून (Monsoon) के 1 जून को केरल (Keral) पहुंचने के संकेत मिले हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मप्र में 1-2 जून को अच्छी बरसात के आसार जताये हैं। रविवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ बना हुआ है। अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही औसत लगभग 20 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इस वजह से रविवार को शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार-मंगलवार को राजधानी में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

इधर नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज हुआ था। जिसके बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। मध्यप्रदेश में पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट महसूस की गई वहीँ न्यूनतम तापमान पहले दिन के मुकाबले लगातार बढ़ा है। वहीँ मंसूम के सोमवार तक केरल में दस्तक देने की संभावना जताई गई है। इसके बाद यह सिलसिला रुक-रुक कर मानसून के दस्तक देने तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बारिश की सम्भावना जताई है और साथ ही प्री मानसून को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews