चर्चाओं में आया ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बना यह लोकगीत, देखिये वीडियो

चर्चाओं में आया ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बना यह लोकगीत, देखिये वीडियो

भोपाल

कांग्रेस (congress) का दामन छोड़कर बीजेपी (bjp) का साथ थामने वाले और कमलनाथ सरकार (kamalnath government) के पतन में अहम भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को लेकर कांग्रेस भले ही लगातार कटाक्ष कर रही हो और लगातार उनके ऊपर विश्वासघात के आरोप लगा रही हो लेकिन इन दिनों एक लोकगीत (folk song) बेहद चर्चा में हैं। इस लोक गीत के माध्यम से सिंधिया की जमकर तारीफ की गई है और यह बताया गया है कि किस तरह से उनके दम पर बीजेपी न केवल सरकार में आई बल्कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। एक लोक गायिका द्वारा गाए गए इस लोकगीत को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews