सिंधिया समर्थक इस पूर्व मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के छुए पैर, जताया आभार

सिंधिया समर्थक इस पूर्व मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के छुए पैर, जताया आभार

ग्वालियर।

“महाराज” के कट्टर समर्थक और हाल ही में कांग्रेस(congress) का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले मध्यप्रदेश (madhya pradesh)के पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर(pradyuman singh tomar) अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसबार फिर वो अपने कार्यों को लेकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। जहाँ आज सोमवार को पूर्व मंत्री तोमर ने कोरोना से लड़ रहे सफाईकर्मियों के पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया है।

दरअसल सोमवार को पूर्व मंत्री और भाजपा नेता(BJP leader) प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस कोरोना(corona) संकट में लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सफाईकर्मियों के पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया है। वही पूर्व मंत्री तोमर ने सफाई कर्मचारियों को गमछा भेंट करते हुए उनके कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब भाजपा नेता तोमर इस तरह के कार्य करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी वो नाली या गटर में खुद उतरकर सफाई करते हुए देखे गए हैं। वही कई बार उन्हें लोगों के साथ मिलकर टायलेट साफ करते भी देखा गया है।

गौरतलब है कि मार्च माह में प्रदेश में छिड़े सियासी संग्राम के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले प्रद्युमन सिंह तोमर ने सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही अपने मंत्री पद से त्याग दे दिया था। वहीँ कांग्रेस से त्यागपत्र देकर वो भाजपा में शामिल हो गए थे। जहाँ जल्द ही वो प्रदेश कि जनता के बीच दोबारा उपचुनाव में उतरेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews