I.N.D.I.A गठबंधन पर फिर बोली TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, कहा -‘बेइज्जती के बाद भी मीटिंग में गई’

I.N.D.I.A गठबंधन पर फिर बोली TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, कहा -‘बेइज्जती के बाद भी मीटिंग में गई’

Mamata Banerjee On I.N.D.I.A: लोकसभा चुनाव की सीटों के बटवारे को लेकर चल रही लड़ाई के बीच विपक्ष के गठबंधन पर अब चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में आयोजित सर्वधर्म सद्भाव रैली में बिना पार्टी का नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि -‘लेफ्ट पार्टियां I.N.D.I.A के एजेंडे को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। मैं यह स्वीकार नहीं करूंगी।’

इस दौरान ममता ने I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बटवारे को लेकर असहमति जताई। ममता बनर्जी ने कहा – ‘मैं उन लोगों से सहमत नहीं हो सकती, जिनके साथ मैंने 34 साल तक संघर्ष किया है। इतने अपमान के बावजूद मैंने I.N.D.I.A की मीटिंग में हिस्सा लिया।’

नाम लिए बिना कांग्रेस पर साधा निशाना:

लोकसभा चुनाव की सीटों के बटवारे पर चल रहे संघर्ष के बीच ममता ने कहा की – ‘कांग्रेस पार्टी को क्षेत्रीय पार्टियों के लिए कुछ खास इलाकों को छोड़ देना चाहिए। कांग्रेस चाहे तो 300 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ ले। हम उनकी मदद करेंगे। हम उन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।’

आगे बोलते हुए ममता ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा की -‘TMC के पास BJP से चुनाव में मुकाबला करने की ताकत भी है और जनाधार भी है। लेकिन कुछ लोग सीट शेयरिंग पर हमारी बात सुनना नहीं चाहते हैं।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews