
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021) की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक बड़ी मांग की है।जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब तुलसी सिलावट ने सिंधिया से तिरुपति, शिरडी, जम्मू एवं देहरादून के लिये इंदौर से हवाई सेवा शुरु करने की मांग की है।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को New Year गिफ्ट, बढ़े हुए DA का होगा नकद भुगतान, दिसंबर में बढ़कर आएगी सैलरी!
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने तिरुपति, शिरडी, जम्मू एवं देहरादून के लिये इंदौर से हवाई सेवा प्रारंभ करने की केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से मांग करते हुए कहा है कि इंदौर से मध्यप्रदेश के सभी नगरों की सहज परिवहन कनेक्टिविटी होने के कारण इन सेवाओं का प्रदेश के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। विगत वर्षों में संकट से व्यथित श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भावना को ध्यान में रखते हुए सिलावट ने सिंधिया से हवाई सेवाएँ प्रारंभ किये जाने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़े.. MP पंचायत चुनाव : अधिसूचना जारी होते ही भरे जा सकेंगे नामांकन फॉर्म, जाने नियम और निर्देश
मंत्री सिलावट ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के प्रति आभार मानते हुए कहा कि उनके प्रयासों से इन्दौर (Indore) को कई प्रमुख शहरों से हवाई सेवाओं के माध्यम से जोड़ा गया है। सिंधिया के प्रयासों से इन्दौर से दुबई के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट सेवा प्रारंभ की जा चुकी है। इंदौर की जनता की काफी समय से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिये हवाई सेवा प्रारंभ करने की माँग रही है। इन सेवाओं के प्रारंभ होने से जहाँ एक ओर धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिये हवाई कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी, वहीं इंदौर जैसे व्यावसायिक शहर के व्यापारियों को भी लाभ होगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

