Twitter War: कमलनाथ ने “चीन” मुद्दे पर BJP को घेरा, इन मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

Twitter War: कमलनाथ ने “चीन” मुद्दे पर BJP को घेरा, इन मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

भोपाल।

उपचुनाव(by-election) से पहले मध्य प्रदेश(madhyaprdesh) की गलियों में जहां सियासी हलचल तेज हो गई है। वही पार्टी(party) द्वारा लगातार एक दूसरे पर तीखे है बयानों की बौछार भी जारी है। भाजपा(bjp) ने उप चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में चीन(china) को बड़ा मुद्दा बना दिए हैं। जिसके बाद भाजपा उपचुनाव की 24 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन करने की योजना में है। तुम्हें दूसरी तरफ पूर्व सीएम कमलनाथ(former cm kamalnath) ने भी ट्वीट(tweet) कर मुख्यमंत्री शिवराज(CM Shivraj) और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमलनाथ ने साफ कहा है कि अगर जनता को बिजली बिल में राहत नहीं दी जाती है तो वह इसे लेकर फिर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

दरअसल जहां एक तरफ बीजेपी चीन के मुद्दे पर राजनीति बनाने की कोशिश में लगी है। वहीँ दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर बीजेपी और शिवराज को निशाने पर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा से झूठ का सहारा लेती रही है। पिछली बातों को मुद्दा बनाकर भाजपा झूठी हवा देने में माहिर है। ऐसा था तो इतने वर्षों से भाजपा कहाँ थी,चुप क्यों थी ?

चीन के साथ दोस्ती का दंभ भरने वाले अब हमपर थोप रहे इल्जाम

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि जो खुद वर्षों से चीन से दोस्ती निभाते आए हैं लगातार चीन की यात्रा करते आए हैं और चीन के साथ दोस्ती का बड़ा दंभ भरते हैं। वह बचने के लिए आज हम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मैं कमलनाथ ने यह भी कहा है कि वह जनता के हित के लिए प्रदेश हित के लिए हमेशा दान करते रहेंगे भाजपा भले ही मुद्दों पर मौन रहकर झूठी राजनीति करती रहे।

प्रदेश की जनता त्रस्त, कांग्रेस जनहित में करेगी कार्य

वही पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने का की पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत प्रदान करने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि आज प्रदेश में किसान परेशान है, आमजन परेशान है, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लोगों की जाने जा रही है, पेट्रोल- डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों से हाहाकार मचा हुआ है, जनता महंगाई से त्रस्त है, भारी भरकम बिजली बिलो से जनता दुखी व परेशान है। उन्होंने कहा कि हम जनहित के मुद्दे से शुरू करें उसके लिए हमारी सड़क पर लड़ाई और संघर्ष हमेशा जारी रहेगी।

पार्टी में अंतर्कलह की स्थिति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसी के साथ बीजेपी की अंदरूनी स्थिति पर भी तंज कसा है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के अंतर्गत की वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं हो पा रहा है। सरकार सही ढंग से काम तक नहीं कर पा रही है। लेकिन भाजपा को इस से कोई लेना देना नहीं है। वो तो वास्तविक मुद्दों पर मौन है, झूठे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का उसका काम जारी है।

बता दें कि कोरोना संकटकाल के समय से लगातार मंत्रिमंडल के विस्तार की खबर सामने आ रही है बावजूद इसके मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 सदस्य टीम के साथ सरकार चला रहे हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस द्वारा हमेशा से बीजेपी के अंदर अंतर्कलह की बात की गई है। वहीं कांग्रेस पर लगातार कहा जा रहा है कि बीजेपी में पार्टी के अंदर के वरिष्ठ नेता अपने पार्टी के लोगों से संतुष्ट नहीं है। अभी देखना दिलचस्प है कि उपचुनाव से पहले दोनों पार्टियां किस तरह की रणनीति पर कार्य करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews