केंद्रीय मंत्री ने की CM की तारीफ, कहा- शिवराज ने MP को बनाया मॉडल राज्य

केंद्रीय मंत्री ने की CM की तारीफ, कहा- शिवराज ने MP को बनाया मॉडल राज्य

भोपाल।

एक समय में मध्यप्रदेश के वुहान बने इंदौर में अब कोरोना काबू में है। वहीँ प्रदेश में कोरोना केसों में भी कमी आई है। कोरोना (Corona) का रिकवरी रेट इस समय 72.3 हो गया है।जो राजस्थान के पश्चात देश में सर्वाधिक है। जबकि एक्टिव केस अन्य राज्यों से कम हैं। वहीं अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में वायरस संक्रमण भी अपेक्षाकृत नियंत्रण में है। जिसके बाद अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना से निपटने के तरीके की तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री जावेड़कर ने कहा कि चौहान ने कोरोना से लड़ाई में मप्र काे एक माॅडल राज्य बना दिया है।

दरअसल शनिवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि सीएम शिवराज ने एमपी में मुख्यमंत्री बनते ही आवश्यक प्रशासनिक फेरबदल करके इंदौर के हालातों को काबू में करने की मुहिम शुरू की थी। जिसके बाद अब इंदौर में स्थिति सामान्य हुई है। वहीँ उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने ना सिर्फ सुरक्षात्मक और चिकित्सकीय प्रबंध किये बल्कि लोगों को जरूरत के वक़्त में भी काफी सुविधाएँ मुहैया करवाया है। प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कोरोना से लड़ाई में मप्र काे एक माॅडल राज्य बना दिया है। जहाँ दूसरे राज्यों को उनसे सीखना चाहिए। प्रकाश जवेदकर ने ये भी कहा कि सीएम शिवराज ने इस संकटकाल के वक़्त मजदूरों से लेकर गरीब तबकों के लिए उचित व्यवस्था की और स्वयं ही साडी क्रिया पर ध्यान भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एमपी वाकई में इस कोरोना काल में एक मॉडल राज्य बनकर उभरा है।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयवर्धन ने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों कि सराहना करते हुए एमपी मॉडल पर उन्हें बधाई दी थी। वहीँ प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट इस समय 72.3 हो गया है। जो राजस्थान के बाद देश में सर्वाधिक है। एक्टिव केस अन्य राज्यों से कम हैं। वहीं अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में संक्रमण भी नियंत्रण में है। मध्यप्रदेश में रोगियों के स्वस्थ होने की रफ्तार तीव्र है। इसके अलावा डबलिंग रेट 34.9 दिवस है। जो सभी राज्यों से ज्यादा है। इसका अर्थ है मध्यप्रदेश में संक्रमण की गति को रोकने में सफलता मिली है। वहीँ इंदौर, भोपाल जैसे जगहों पर टेस्टिंग बढ़ा दिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews