Vaccination: अप्रैल में बिना छुट्टी के हर दिन होगा टीकाकरण, बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया फैसला

vaccination

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जिस तेजी के साथ कोरोना (corona) का ग्राफ बढ़ रहा है वो प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। ऐसे में टीकाकरण अभियान (vaccination program) एकमात्र राहत की उम्मीद है। पूरे देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। लेकिन तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रशासन ने टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने जी बात की है। भारत सरकार ने अप्रैल (april) में बिना छुट्टी के हर दिन टीकाकरण होने के निर्देश दिए हैं। अब तक देश भर में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की 6.24 करोड़ से ज़्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72 हजार 330 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गयी है। ये सभी आंकड़े डराने वाले हैं और चिन्ता का विषय है। ऐसे में वैक्सिनेशन की रफ्तार में बढ़ोतरी समय की मांग है। इस पूरे महीने बिना किसी छुट्टी के कोरोना का टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें… दिग्विजय सिंह को याद आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहीं बड़ी बात

इसी के साथ कोरोना की जांच में भी तेजी लाई गई है। देश में अब तक 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 कोरोना के सैम्पलों को जांच की जा चुकी है। कई राज्यों ने दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। सभी स्तरों पर कोरोना की रोकथाम हेतु नियम कायदे बनाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी को मास्क लगाने सेनिटाइजर का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews