30000 की रिश्वत लेते जेल प्रहरी का VIDEO VIRAL

30000 की रिश्वत लेते जेल प्रहरी का VIDEO VIRAL

सीहोर। अनुराग शर्मा।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कैदियों को हॉस्पिटल में भर्ती करने के नाम पर जेल में गोरख धंधा चल रहा है। कैदियों के परिजनों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जेल प्रहरी कैदी के परिजनों से तीस हजार की रिश्वत मांगता हुआ नजर आ रहा है।

दरअसल रविवार को जिला जेल में एक जेल प्रहरी द्वारा कैदी के परीजन से कैदियों के इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इलाज और हॉस्पिटल में भर्ती के लिए जेल प्रहरी सुनील गुप्ता ने 30000 रुपए कैदी के परिजनों से लिए हैं। जेल प्रहरी सुनील गुप्ता ने जेलर का नाम लेकर आरक्षक ने 30000 रूपए लिए गए। इलाज के नाम पर बंदी शाहिद की पत्नी रोशनी द्वारा रकम दिए गए है। उसके बाद भी बंदी का इलाज नहीं कराया गया। जबकि बंदी अपंग है।वहीँ इस मामले को लेकर जब इस सम्बन्ध में जेलर पन्नालाल प्रजापति से बात करने की कोशिश की तो जेलर पन्नालाल प्रजापति ने बीमारी का बहाना कर मिलने से मना कर दिया।

बता दें कि जहाँ रिश्वतखोरी करते हुए जेल पहरी का वीडियो वायरल हुआ है। वहीँ कैदी के परिजनों ने इलाज के लिए पुलिसकर्मियों को पैसे दिए थे। जेल में बंद कैदी शाहिद की पत्नी रोशनी ने बताया कि पहले भी इलाज और अस्पताल में भर्ती के नाम से 30 हजार की राशि जेल प्रहरी सुनील गुप्ता ले चुका था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews