ये क्या! सिंधिया गुट के नेता कमलनाथ की बैठक से नदारद

ये क्या! सिंधिया गुट के नेता कमलनाथ की बैठक से नदारद

भोपाल. मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को रातभर चली सियासी उथल पुथल के बीच विधायकों के बन्धक होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद हॉर्स ट्रेडिंग की सियासी हलचल को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस में चर्चा की। कांग्रेस पार्टी के सिंधिया गुट के मंत्रियों ने बैठक में हुई चर्चा से खुद को दरकिनार रखा।

सिंधिया गुट के नेता नदारद

विधायक खरीद-फरोख्त एवं सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री आवास पर सीएम कमलनाथ ने बैठक की। मुद्दा हॉर्स ट्रेडिंग का था। इस बैठक में सिंधिया समर्थक मंत्री पार्टी बैठक से दरकिनार दिखें। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के अलावा राजस्व मंत्री गोविंद सिंह चर्चा में शामिल नहीं हुए। सीएम हाउस की बैठक से पहले सिंधिया समर्थक की बैठक राजस्व मंत्री के निवास स्थान पर हुई। जहां इस संपूर्ण घटनाक्रम को लेकर रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

बैठक पर सवाल

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास स्थान पर हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा प्रद्युमन सिंह तोमर पहुंचे थे। जहां राजपूत के निवास स्थान पर सियासी संकट पर गंभीर चर्चा हुई। किन्तु नाथ की बैठक में तीनों मंत्रियों का ना पहुंचना एक बहुत बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

खाद्य मंत्री का बयान

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तोमर इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं|सियासी संकट के बीच सरकार से अलग होने के सवाल पर खाद्य मंत्री तोमर ने कहा कि जहां तक बैठक की बात है, अलग से कोई बैठक नहीं हुई है। हम सरकार के साथ है और जनता के लिए कार्य में है।हम सरकार के साथ खड़े हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews