दिग्विजय के ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों पर क्या बोले सिंधिया, देखें वीडियो

दिग्विजय के ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों पर क्या बोले सिंधिया, देखें वीडियो

ग्वालियरiअतुल सक्सेना।

इन दिनों एमपी(madhypradesh) की सियासत में जमकर उबाल पर है। आए दिन कोई ना कोई मुद्दा सियासी गलियारों में तहलका मचा रहा है। बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia)  की नाराजगी मीडिया(media) में सुर्खियां बनी थी और अब पूर्व मुख्यमंत्री (former cheif minister) दिग्विजय सिंह (digvijay singh)के सरकार गिराने वाले बयान ने खलबली मचा कर रख दी है।इन आरोपों के बाद दोनों राजनैतिक दलों की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश madhya pradesh की कांग्रेस (congress) सरकार (government) गिराने के शिवराज-नरोत्तम के प्रयासों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह digvijay singh के गंभीर आरोपों के बीच कांग्रेस के स्टार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) का बड़ा बयान सामने आया है ।

उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग (horse trading)के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इन तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है। ” कान्ग्रेस की सरकार जनता ने बनाई है ।जनता के विश्वास पर सरकार टिकी हुई है। हम जन सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं।” गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से सिंधिया की नाराजगी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।ऐसे में सिंधिया का यह बयान बेहद संतुलित और सधा हुआ है। ना तो उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग के बारे में कोई आरोप लगाए और ना ही इसके बारे में उन्होंने मना किया ।सुत्रों की माने तो राज्यसभा चुनाव से पहले सिंधिया किसी विवाद में उलझना नही चाहते है इसलिए उन्होंने दिग्विजय के बयान पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नही दी। चुंकी दोनों ही नेता राज्यसभा जाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगा रहे है। विपक्ष इसे खुलकर दिग्विजय की राजनीति करार दे रहा है।

दरअसल सोमवार की दोपहर से ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बात को लेकर सरगर्मी है कि क्या मध्य प्रदेश की सरकार को कोई खतरा है ।मामला दिग्विजय सिंह द्वारा संसद परिसर में ली गई प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोङ रू देकर खरीदने का प्रयास कर रहे हैं ।दिग्विजय ने कहा था कि उनके पास इस बारे में तथ्यात्मक बातें हैं। इसके जवाब में शिवराज और नरोत्तम दोनों ने ही कहा था कि दिग्विजय सिंह जानते हैं कि राज्यसभा के चुनाव में दोबारा टिकट पाने के लिए कब और कैसे गणित खेलना है और उनका यह बयान भी इसी से संबंधित है। मंगलवार की सुबह एक बार फिर ट्वीट (tweet) करके दिग्विजय सिंह ने सनसनी फैला दी और आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh) मंगलवार को बसपा विधायक ( bsp mla) राम बाई (rambai) को लेकर दिल्ली चार्टर प्लेन से गए हैं ।उन्होंने यह भी लिखा कि समाजवादी पार्टी के विधायक भी तोड़ने की कोशिश भाजपा के द्वारा हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews