मध्य प्रदेश की सियासत में क्या गुल खिलाएगी कमलनाथ की ‘पेनड्राइव’

मध्य प्रदेश की सियासत में क्या गुल खिलाएगी कमलनाथ की ‘पेनड्राइव’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| बीजेपी (BJP) के इन तमाम आरोपों के बीच कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया के सामने एक पेनड्राइव (Pen drive) लहराते हुए यह सनसनीखेज दावा किया कि इस पेन ड्राइव में 26 लाख उन किसानों के नाम, पते और अकाउंट नंबर सहित वह सारी राशि दर्ज है जो कर्ज के रूप में माफ की गई है ।

दरअसल बीजेपी लगातार यह आरोप लगाती रही है कि कमलनाथ एक किसान का भी दो लाख रू का कर्जा माफ नहीं कर पाए और यदि ऐसा है तो वे उस किसान को सामने लाकर सामने खड़ा करें। इन सबके बीच कमलनाथ का यह दावा कितना सही है यह तो पेन ड्राइव के डाटा का विश्लेषण करने से ही पता चलेगा। लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के सात दिन पहले करैरा में कर्ज माफी की गई घोषणाओं की फोटो भी मीडिया के सामने ला रही हैं।

कमलनाथ ने यह भी कहा कि आने वाले उप चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्धारण करेंगे और जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि कमलनाथ उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे थे जनता उनसे यह पूछेगी कि आखिर कितने पैसे लेकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। कमलनाथ ने बताया कि पिछले चार माह से कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में लगे हैं क्योंकि मुकाबला बीजेपी के संगठन से है। सिंधिया के द्वारा कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल को भ्रष्टाचार का कार्यकाल बताने पर कमलनाथ ने कहा कि यह तो जनता से जाकर पूछो कि ग्वालियर में सिंधिया ने कितना भ्रष्टाचार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews