
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज विश्व जल दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने पानी बचाने का संदेश दिया है। विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी देशों में साफ और सुरक्षित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। इसी के साथ हम पानी की कीमत समझें और उसे बर्बाद नहीं करें, ये चेतना उत्पन्न करना भी है।
ये भी देखिये – Corona-आगामी आदेश तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी को जनरल प्रमोशन
एक ट्वीट करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि “रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी हमारी जीवन रेखा है और हमारे अस्तित्व का मुख्य आधार। आईये world water day के अवसर पर हम सुखद और सुरक्षित भविष्य के लिये अपने आसपास के जल स्त्रोतों के संरक्षण का संकल्प लें। पानी की एक एक बूंद बचाएंगे और व्यर्थ बर्बाद नहीं करेंगे।” बता दें कि साल 1992 में ब्राजील में रियो डी जेनेरियों में आयोजि पर्यावरण तथा विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान इसकी पहल की गई एवं 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा में निर्णय लिया गया कि विश्व जल दिवस मनाया जाए तथा लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।
"रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।"
पानी हमारी जीवन रेखा है और हमारे अस्तित्व का मुख्य आधार।
आइए, #WorldWaterDay के अवसर पर हम सब सुखद और सुरक्षित भविष्य के लिए अपने आस-पास के जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लें। पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे और व्यर्थ बर्बाद नहीं करेंगे। pic.twitter.com/hQCtpp0KXC
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 22, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

