
हम अक्सर अपने आस-पास ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनके फायदे हमारे लिए खजाने से कम नहीं होते। वहीं, अमरूद का नाम सुनते ही ज़ुबान पर खट्टा-मीठा स्वाद आ जाता है, लेकिन ज़्यादातर लोग यही मानते हैं कि इसका फायदा सिर्फ फल खाने से मिलता है, जबकि सच यह है कि अमरूद के पेड़ की पत्तियां भी उतनी ही गुणकारी हैं, जितना इसका फल लाभदायक होता है। गांवों में बड़े-बुज़ुर्ग अकसर कहते थे सुबह-सुबह अमरूद की पत्ती चबा लो, बीमारियां पास नहीं फटकेंगी।
आज साइंस भी इस बात को मान रहा है कि इन हरे-हरे पत्तों में सेहत सुधारने की ताकत छिपी है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाना शुरू करें, तो आपके शरीर में बहुत बदलाव आएंगे।
फायदे
- आज की भागदौड़ वाली ज़िंदगी और गड़बड़ लाइफस्टाइल ने पेट की दिक्कतों को आम बना दिया है। कभी गैस, कभी एसिडिटी, तो कभी कब्ज जैसी दिक्कत होती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियां रामबाण इलाज करती हैं। खाली पेट इन पत्तियों को चबाने से पेट साफ रहता है और पाचन शक्ति बेहतर होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आंतों को मजबूत करते हैं।
- शुगर के मरीजों के लिए अमरूद की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं। रिसर्च बताती है कि यह पत्तियां इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती हैं और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो रोजाना सुबह खाली पेट इन पत्तियों को चबाना या इनकी चाय पीना बेहद फायदेमंद है। धीरे-धीरे ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- मुंह के छाले छोटे दिखते हैं, लेकिन दर्द बड़े कर जाते हैं। खाना-पीना तक मुश्किल कर देते हैं। अमरूद की पत्तियों को बासी मुंह चबाने से इन छालों में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करते हैं और घाव जल्दी भरते हैं। चाहें तो दिन में 2-3 बार पत्तियां चबाकर भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
- आजकल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। जिम, डाइटिंग और महंगी दवाइयों में पैसा खर्च करने के बावजूद वजन कंट्रोल नहीं होता। ऐसे में अमरूद की पत्तियां सस्ते और आसान उपाय के रूप में काम आती हैं। इन्हें चबाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है। अगर आप सुबह-सुबह अमरूद की पत्तियां चबाने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करें, तो धीरे-धीरे पेट की चर्बी और बढ़ा हुआ वजन दोनों घटने लगता है।
- सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी अमरूद की पत्तियां किसी टॉनिक से कम नहीं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या कम होती है। नियमित सेवन से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है।
ऐसे करें सेवन
- सुबह बासी मुंह 2-3 ताज़ी पत्तियां अच्छे से चबाएं।
- चाहें तो इनकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
- छालों या दांत के दर्द में पत्तियों को पीसकर लेप की तरह लगाएं।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

