Hindi News

सजावट ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है धनिया पत्ती, जानें यहां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
सजावट ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है धनिया पत्ती, जानें यहां

Coriander Leaves Benefits : भारतीय रसोईघरों की खासियत यही है कि वह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है। हल्दी, गरम मसाले जैसे आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और सब्जियों में भरपूर पोषण होता है जो हमें विभिन्न विटामिन्स, मिनरल्स और आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। इसी में से एक धनिया पत्ती के बारे में बताते हैं जो सजावट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसके लाभकारी गुण…

सोडियम को नियंत्रित करना

धनिया पत्ती में सोडियम की कमी होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करना

धनिया पत्ती में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों से निजात मिलता है। फाइबर का सही मात्रा में सेवन करना आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत को सुरक्षित रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में विषैले तत्वों को नष्ट करके स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

पाचन में सुधार

धनिया पत्ती में मौजूद तत्वों पाचन को सुधारने में मदद करती है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या खत्म हो जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भी होते हैं जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करना

धनिया पत्ती में मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। यह शरीर को रोगों और संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews