6-12 आयु वर्ग के लिए Covaxin मिली आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी, इन वैक्सीन का बच्चों में होगा प्रयोग  

6-12 आयु वर्ग के लिए Covaxin मिली आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी, इन वैक्सीन का बच्चों में होगा प्रयोग  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक के कोरोना वैक्सीन Covaxin को 6 से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। अब तक Corbevax और Covaxin को ही 12 से कम उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दी गई है। जहां Corbevax का इस्तेमाल 5 से 12 साल के बच्चों के बीच किया जाएगा, तो वहीं का Covaxin इस्तेमाल 6 से 12 के बच्चों के बीच किया जाएगा। पिछले साल दिसम्बर 2021 में Covaxin को 12 से 18 आयु वर्ग के लिए आपातकालीन मंजूरी मिली थी।हालांकि इसका इस्तेमाल 15 से 18 आयु वर्ग के लिए अब भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े … RBI पर महंगाई का असर! जून तक महंगे हो सकते हैं बैंक लोन, रेपो रेट में हो सकती वृद्धि 

इन शर्तों को करना होगा पूरा

हालांकि Covaxin को कुछ शर्तों के साथ DCGI की मंजूरी मिली है। सूत्रों के मुताबिक DCGI में वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक को हानिकारक घटनाओं के डेटा सहित सुरक्षा डेटा को पहले दो महीनों के लिए हर 15 दिनों में एनालिस्ट डेटा को पेश करने के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं दो महीने के बाद भारत बायोटेक को 5 महीने तक का हर महीने का डेटा भी विभाग के सामने पेश करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews