CORBEVAX को दिखाई DCGI ने हरी झंडी, अब Covid-19 बूस्टर डोज के तौर पर होगा इसका इस्तेमाल, जाने

CORBEVAX को दिखाई DCGI ने हरी झंडी, अब Covid-19 बूस्टर डोज के तौर पर होगा इसका इस्तेमाल, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बायोलॉजीकल ई.लिमिटेड के CORBEVAX को Covid-19 बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी DCGI द्वारा मिल गई है। अब 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों में इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि इससे पहले DCGI ने इस वैक्सीन का इस्तेमाल 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में आपातकालीन इस्तेमाल करने की मंजूरी अप्रैल में दे दी थी।

यह भी पढ़े… सम्राट पृथ्वीराज के राज्य में बनते थे “श्री मुहम्मद साम” के सिक्के! जाने इतिहास से कैसे अलग है फिल्म की कहानी

बता दें की बायोलॉजीकल ई.लिमिटेड ने Texas Children’s Hospital और Baylor College of Medicine के साथ मिलकर इस वैक्सीन को बनाया है। इससे पहले मई में CORBEVAX की कीमतों को भी कम किया गया था। जहां इसकी कीमत पहले 840 रुपए थी और अब इसकी कीमत 250 रुपए है। मार्च में इस वैक्सीन का इस्तेमाल भी 12-14 आयु वर्ग के लोगों में किया गया, जिसकी कीमत 145 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews