Beauty Tips: अपनाएं ये आसान से Tips और चेहरे से हटाएं गंदगी

Beauty Tips: अपनाएं ये आसान से Tips और चेहरे से हटाएं गंदगी

लाइफस्टाइल डेस्क रिपोर्ट | आजकल के बदलते दौर को लेकर लोग (Beauty Tips) दुनिया के साथ भागने में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि, उन्हें अपने बारे में सोचने के लिए समय नहीं रहता और ऐसे में लोग खासकर अपने चेहरे का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में दिनभर गर्मी, पसीना, गंदगी आदि चेहरे की त्वचा को ढक लेते हैं जिस वजह से आपके चेहरे की रंगत दबने लगती है और चमक खोने लगती है, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान से घरेलू Beauty Tips बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे को साफ करने के साथ-साथ ग्लो भी देगा, जिससे आपके चेहरे की चमक बढ़ेगी और गंदगी भी साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – Indore : भांग की फैक्ट्री पर प्रशासन की कार्यवाई, छापेमारी में नशीले पदार्थ निकलने की आशंका

टमाटर

बता दें कि लोगों को चेहरे का ग्लो, चमक और गंदगी साफ करने के लिए टमाटर और हेल्थी फुड खाना चाहिए। जिसमें आप हरी सब्जी, सलाद, सूप का लेवन कर सकती हैं। जो आपकी त्वचा, चेहरे में झुरिर्या, थकावट आदि से बचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह आपके बालों के लिए, चेहरे के लिए, आंखों के नीचे काले धब्बों को हटाने में टमाटम सबसे ज्यादा फायदेमंद और सेहतमंद साबित होता है।

क्लींजर

आजकल अमूमन हर किसी के घर में क्लींजर पाया जाता है तो बस आपको रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करना है और इसे अपने चेहरे में लगाए, जिससे मुंहासे, वाइटहेड्स, काले धब्बे आदि सब खत्म हो जाएंगे। जिससे आपका चेहरा ग्लो करेगा।

स्किन टोनर

केवल क्लींजर को अप्लाई करने के बाद उसे ऐसे ही ना छोड़े इससे आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए क्लींजर का इस्तेमाल करने के बाद आप स्किन टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। स्कीन टोनर चेहरे के अंदर तक पहुंचकर रिफ्रेश करने का काम करता है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि उस में अल्कोहल की मात्रा नहीं होनी चाहिए।

मॉइश्चराइजर

इसके अलावा रात को सोने से पहले आप कोई भी अच्छी कंपनी के प्रोडक्ट का मॉइश्चराइजर अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलता है जो रात में आप की डेड सेल्स के अंदर जाकर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही आपके चेहरे में नमी बनाता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

भरपूर नींद

इसके अलावा फ्रेस दिखने के लिए नींद पूरी करना बेहद आवश्यक है। आजकल लोगों में देर रात तक मोबाइल चलाने का ट्रेंड चल रहा है। जिसके चक्कर में आप अपनी नींद यानि आप अपने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और आपको यंग, जवान और खुबसुरत दिखना है तो आपको इन सभी चीजों का त्याग करते हुए भरपूर नींद लेने की आवश्यकता है। केवल इतना ही नहीं समय पर सोने के बाद समय पर उठना भी चाहिए। जिससे आप स्ट्रेस फ्री रह सकें।

यह भी पढ़ें – कमरदर्द में इन खास तरीकों से पाएं राहत

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews