Health: उंगलियों के सुन्न होने के 4 खतरनाक कारण, कहीं आप तो नहीं करते इन्हे इग्नोर

Health: उंगलियों का सुन्न होना अक्सर मामूली समझा जाता है, लेकिन यह कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। यहां जानिए उंगलियों के सुन्न होने के 4 खतरनाक कारण और समझें कि क्या आप इन्हें अनदेखा तो नहीं कर रहे।
Health

Health: कई बार ऐसा होता है कि काम करते समय हमारी उंगलियां सुन्न हो जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल इसके पीछे कई गंभीर कारण छिपे हो सकते हैं। अक्सर लोग इस समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बार-बार उंगलियों के सुन्न होने को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

बार-बार उंगलियों का सुन्न होना एक गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप भी हर कभी ऐसा महसूस करते हैं कि आपकी उंगलियां सुन्न हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें बल्कि डॉक्टर की सलाह लें। आज हम आपको बताएंगे की उंगलियां सुन्न होने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

डायबिटीज (Diabetes)

उंगलियों के सुन्न होने के पीछे डायबिटीज भी एक बड़ा कारण हो सकता है। डायबिटीज के कारण शरीर की नसें खराब हो जाती हैं, जिससे हाथ पैरों में सुन्नपन,दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है। इस बीमारी को डायबीटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) भी कहा जाता है।

कार्पल टनल सिंड्रोम (Carpal tunnel syndrome)

उंगलियों के सुन्न होने के पीछे कार्पल टनल सिंड्रोम भी हो सकता है। यह बीमारी काफी आम है। जब कार्पल टनल सिंड्रोम (Carpal tunnel syndrome) होता है तो अक्सर अंगूठा, तर्जनी और मध्य उंगली सुन्न हो जाती हैं। इसके अलावा उंगलियों में झुनझुनाहट, जलन और दर्द भी महसूस होने लगता है।

संक्रमण (Infection)

कभी-कभी उंगलियां में सुन्नपन कुछ संक्रमण की वजह से भी हो सकता है। जैसे कि लाइम रोग, सिफलिस (Syphilis) एचआईवी (HIV) आदि। यह बीमारियां शरीर की नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसकी वजह से हाथ पैरों में सुन्नपन महसूस हो सकता है।

रुमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid arthritis)

रुमेटाइड आर्थराइटिस (Rheumatoid arthritis) एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर की अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही जोड़ों पर हमला करती है। इस बीमारी में जोड़ों में सूजन दर्द और कोमलता होती है। कई बार इस बीमारी की वजह से हाथों और उंगलियों में झुनझुनाहट सुन्नपन और जलन भी महसूस हो सकता है।

(डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews