Hindi News

क्या आप भी पराठे पर घी लगाकर सेकते हैं? जानें ये सेहत के लिए कैसे है खतरनाक

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
Health: क्या आप भी पराठे को घी लगाकर सेकते हैं और इसका स्वाद बढ़ाते हैं? हालांकि, यह तरीका स्वादिष्ट तो हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है?
क्या आप भी पराठे पर घी लगाकर सेकते हैं? जानें ये सेहत के लिए कैसे है खतरनाक

Health: पराठा खाने का मजा तब और बढ़ जाता है जब उसने की लगा हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा इस्तेमाल से आपकी सेहत पर कई तरह के उल्टे प्रभाव पड़ सकते हैं। आजकल लोग पराठे को दोनों तरफ घी लगाकर और तेज आंच पर सेंकने की गलती करते हैं। वैसे तो घी को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है

लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जब आप पराठे को हाई फ्लेम पर और ज्यादा घी डालकर सेंकते हैं, तो यह आपके शरीर में अतिरिक्त फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकता है। इससे कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता है जिसे दिल की बीमारियों का खतरा होता है और पाचन में भी समस्याएं आ सकती है। चलिए विस्तार से समझते हैं कि किस प्रकार पराठे को घी से सीखना नुकसानदायक हो सकता है।

किस तरह नुकसानदायक हैं पराठे पर घी

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जब घी हाई टेंपरेचर पर गर्म होता है तो यह अपने स्मोक पॉइंट तक पहुंचकर टूटने लगता है। इस प्रक्रिया में घी से हानिकारक पदार्थ जैसे एक्रोलिन और फ्री रेडिकल्स निकलते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को बढ़ावा देते हैं।

लंबे समय तक ऐसे तत्वों के शरीर में रहने से हृदय रोग, डायबिटीज और अनेक क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए पराठे को बहुत अधिक घी लगाकर और तेज आंच पर सेंकने से बचना चाहिए।

जानें पराठे पर घी लगाने का सही तरीका

पराठे को सही तरीके से बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बेलते वक्त हल्का सा घी लगाएं या फिर पराठा सेंकने के बाद उस पर थोड़ी मात्रा में घी ऊपर से डालें और उसे पिघलने दें। इस तरीके से घी का हाइ तापमान से संपर्क नहीं होता है, जिससे इसके पोषक तत्व जैसे ब्यूटरेट सुरक्षित रहते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

एक्सपर्ट का कहना है कि घी एक हेल्दी फैट है। लेकिन इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, तभी इसके स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस प्रकार पराठे का स्वाद भी बना रहता है और सेहत पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews