खाली पेट चबाएं ये पत्ता, बालों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Health: अगर आप बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट इस खास पत्ते का सेवन करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं
Health

Health: आजकल बालों के झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। यह समस्या बेहद ही आम बन गई है। अधिकांश महिलाएं सही हेयर केयर के बाद भी इस समस्या से जूझ रही हैं। बाल झड़ने की समस्या के चलते लोग तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं हो पता है।

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और पोषण की कमी। लेकिन क्या आपको पता है कि एक साधारण हरा पत्ता, जिसे आप अपनी रोजाना की जिंदगी में देखते हैं वह आपको इस समस्या से बाहर निकाल सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करी पत्ता की। करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि बालों की सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद होता है।

खाली पेट करी पत्ता चबाने के फायदे (Benefits of Chewing curry leaves)

1. करी पत्ता में शक्तिशाली औषधीय गुण पाए जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से बाल मजबूत होते हैं। करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस और मिनरल्स बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

2. करी पत्ता को खाली पेट चबाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इतना ही नहीं यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे बालों में खुजली और डेंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है।

3. स्कैल्प भी हमारी त्वचा का ही एक हिस्सा है इसलिए इसे भी साफ रखना बहुत जरूरी होता है। जब स्कैल्प साफ नहीं रहता है तो उसमें संक्रमण हो सकता है जो बालों की ग्रोथ पर सीधा असर डालता है। स्कैल्प में इंफेक्शन होने की वजह से डैंड्रफ, खुजली और जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

4. खाली पेट करी पता चबाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने की वजह से स्कैल्प पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है। बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण मिलता है। इसे बाल मजबूत होते हैं, बालों का झड़ना कम होता है, साथ ही साथ नए बालों का भी विकास होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews