Hindi News

क्या रात में चावल खाना सही है? जानिए खाने का सही समय

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Health: रात में चावल खाना कुछ लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स उच्च होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

Health: चावल भारत में एक प्रमुख खाघ अनाज है, जिसका उपयोग देश के लगभग हर हिस्से में किया जाता है। चाहे दक्षिण भारत हो या उत्तर भारत चावल हमारी थाली का अभिन्न हिस्सा है। इसे न सिर्फ सादे रूप में खाया जाता है, बल्कि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल भी किया जाता है।

चावल न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व चावल में पाए जाते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या रात में चावल खाना सही है या नहीं? चलिए इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं कि आखिर रात में चावल खाना चाहिए या नहीं।

चावल का संतुलित सेवन

चावल मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है जिसे हमारा शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज में तोड़ता है। रात के समय जब हमें अधिक ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है, तब अतिरिक्त ग्लूकोज वसा के रूप में जमा हो जाता है। जिससे वजन बढ़ाने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, चावल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए चावल को संतुलित आहार का हिस्सा बनाते हुए और सही मात्रा में खाने से इसके फायदे मिल सकते हैं।

रात में क्यों नहीं खाना चाहिए सफेद चावल

रात में चावल खाना, विशेषकर सफेद चावल खाना कई लोगों के लिए चिंता का विषय रहा है। सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण यह ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। जिससे वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा चावल की ठंडी तासीर के कारण रात में इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ लोगों में रात में चावल खाने से सुबह चेहरे पर सूजन भी देखने को मिल सकती है। इसलिए रात में खाने के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला भजन चुनना चाहिए।

इन लोगों को रात में बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए चावल

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए सही आहार का चयन करना बेहद जरूरी होता है। सफेद चावल का सेवन रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए इसे सीमित करना चाहिए। अगर आपको चावल खाने का बेहद शौक है आप बिना चावल के नहीं रह सकते तो सफेद चावल की बजाय ब्राउन चावल एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

बढ़ते वजन के लिए

अगर आपका वजन अत्यधिक बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहते हैं, तो आपको फिर ऐसे में भूलकर भी रात को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसका सेवन करने से अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है। इसकी बजाय प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हल्के भोजन का सेवन करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews