बिना खाना छोड़े कम करना चाहते हैं वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह की खिचड़ी

बिना खाना छोड़े कम करना चाहते हैं वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 4 तरह की खिचड़ी

Weight Loss Tips : वजन कम करने के लिए लोग खाना छोड़ देते हैं। जिसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग और जिम जाते हैं लेकिन इसके बावजूद लोगों को इसका सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाता है। जिससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपका वजन आसानी से घट जाएगा। तो चलिए हम आपको खिचड़ी के बारे में बताते हैं जो आपके शरीर को पोषण देने के अलावा वजन घटाने में भी मददगार होगा…

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिसका उपयोग वजन कम करने में किया जाता है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको अधिक खाने की इच्छा कम होती है। इससे आपका वजन आसानी से कंट्रोल हो जाता है। इसके अलावा, बाजरा आपको कार्बोहाइड्रेट्स के जरिए एनर्जी प्रदान करता है।

मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल की खिचड़ी वजन कम करने में मदद करती है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फैट शामिल होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूंग दाल की खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसे आप अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर बना सकते हैं। इसके खाने से एनर्जी भी बनी रहती है और मोटापा भी घटता है।

मसूर दाल की खिचड़ी

मसूर दाल की खिचड़ी स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी मानी जाती है। जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी पाया जाता है। इसके अलावा, मसूर दाल में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है, जिसके कारण यह वजन कम करने में मदद करती है। इसे आप रोजाना की डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। जिससे आपका वजन कंट्रोल होगा।

दलिया

दलिया भी वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दलिया में विटामिन बी6, नियासिन, कॉपर, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। यह केवल वजन घटाने ही नहीं बल्कि कई प्रकार की बिमारियों से शरीर को बचाता है। इसे आसानी से कम समय में बनाकर तैयार किया जा सकता है। इससे खुन भी बढ़ता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews