चीनी की जगह करें गुड़ का इस्तेमाल, होंगे कई फायदे

चीनी की जगह करें गुड़ का इस्तेमाल, होंगे कई फायदे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप भी मीठे के शौकीन है तो ये खबर आपके काम की है। इन दिनों मीठे को लेकर सभी कॉन्शियस हो गए हैं। शक्कर (sugar) सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है और यही कारण है कि डॉक्टर से लेकर डाइटिशियन तक सभी शक्कर छोड़ने की सलाह देते हैं। ऐसे में अपने स्वीट टूथ (sweet tooth) को सेटिस्फाइ करने के लिए आपको मीठा छोड़ने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। बस एक बदलाव से आप मीठा भी खा पाएंगे और सेहत का खयाल भी रख सकेंगे।

युवाओं पर हो रहा सट्टे और जुए का असर, रोजाना लाखों रुपयों का होता है कारोबार

आप अपने किचन में शक्कर या चीनी को गुड़ (Jaggery) से रिप्लेस कर दीजिए। हालांकि शक्कर और गुड़ दोनों गन्ने के रस से ही बनते हैं लेकिन शक्कर को रिफाइन्ड करके बनाया जाता है जबकि गुड़ इसका रिफाइन फॉर्म नहीं है। इसी कारण गुड़ शक्कर से कई गुना बेहतर है। हालांकि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो बता दें कि शक्कर और गुड़ दोनों में लगभग समान मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन शक्कर में जीरो न्यूट्रीशन वैल्यू वाली कैलोरी होती है जो नुकसानदेह है।

गुड़ में आयरन पाया जाता है और कुछ मात्रा में मिनरल्स और फाइबर भी होते हैं। खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है और गैस भी नहीं बनती। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी सहायक है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि गुड़ के सेवन से बाल अच्छे होते हैं और त्वचा मुलायम बनती है। गुड़ के साथ दूध, तिल, अदरक, घी सहित अलग अलग खाद्य पदार्थों का कॉम्बिनेशन कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आजकल बाजार में गुड़ का पाउडर भी मिलने लगा है जिसे आप दूध, चाय या मिठाई बनाने में भी उपयोग कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews