Mental Health Tips: सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारी बन रही डिप्रेशन की वजह, जानें इसके लक्षण

इन समस्याओं के पीछे कई कारक हो सकते हैं, जैसे कि डेली लाइफ की तनावपूर्ण जिम्मेदारियां, सोशल मीडिया का प्रभाव, रिश्तों में समस्याओं के अलावा समाजिक दबाव। इस बदलते माहौल में समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
Cold And Cough

Mental Health Tips : मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं, जोकि गंभीर चिंता का विषय है। इन समस्याओं के पीछे कई कारक हो सकते हैं, जैसे कि डेली लाइफ की तनावपूर्ण जिम्मेदारियां, सोशल मीडिया का प्रभाव, रिश्तों में समस्याओं के अलावा समाजिक दबाव। इस बदलते माहौल में समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं, हाल ही में एक मेडिकल स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारी डिप्रेशन की वजह बन रही है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी तो जरुर होगी लेकिन फिनलैंड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पिछले 3 सालों में मेंटल हेल्थ प्रॉबल्म्स से पीड़ित मरीजों की संख्या में 60% की वृद्धि हुई है। इसमें ज्यादातर केसेस सर्दी-जुकाम से जुड़े हुए हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसके लक्षण और कारण बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

लक्षण

  • उदासी या निराशा
  • थकान और कम एनर्जी
  • कम भूख महसूस या खाने की इच्छा में कमी होना
  • अधिक या कम नींद आना
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस करना
  • चिड़चिड़ापन, गुस्सा होना या बिना वजह क्रोध उत्पन्न होना
  • खुदकुशी के विचार आना

कारण

  • जेनेटिक तत्व
  • मृत्यु, नौकरी की हानि, तलाक इत्यादि
  • नेगेटिव सोच या आत्मसम्मान में कमी
  • हृदय रोग, डायबिटीज, थायराइड
  • ब्लड प्रेशर की दवाएं

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews