Mental Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं है स्ट्रेस के शिकार, ऐसे लगाएं पता, जानें बचाव के उपाय

आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेसिक से टेस्ट लेकर आए हैं, जिसे करके आप अपना स्ट्रेस लेवल पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही इससे बचाव के टिप्स भी ले सकते हैं।
Mental Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं है स्ट्रेस के शिकार, ऐसे लगाएं पता, जानें बचाव के उपाय

Mental Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें काम का प्रेशर, डेडलाइन्स, ऑफिस का तनाव, परिवार की देखभाल, बच्चों की परवरिश और रिश्तों में बैलेंस बनाए रखना काफी अधिक चैलेंजिंग काम है। ऐसे में इंसान मानसिक थकान, चिंता, फोकम में कमी के आलाव, दिल की बीमारियां, हाई बल्ड प्रेशर, इम्यून सिस्टम कमजोर होना आदि का शिकार हो जाता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तनाव के कारण बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही दिल और किडनी को नुकसान पहुंचता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेसिक से टेस्ट लेकर आए हैं, जिसे करके आप अपना स्ट्रेस लेवल पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही इससे बचाव के टिप्स भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

ऐसे लगाएं पता

  1. पिछले 24 घंटों में आपने कैसा महसूस किया है?
    – (a) ज्यादातर समय शांत और खुश (1 अंक)
    – (b) थोड़ा तनावग्रस्त और चिंतित (2 अंक)
    – (c) बहुत तनावग्रस्त और परेशान (3 अंक)
  2. पिछले 24 घंटों में आपने कितनी बार गुस्सा, चिड़चिड़ापन या हताशा महसूस की है?
    – (a) कभी नहीं (1 अंक)
    – (b) कुछ बार (2 अंक)
    – (c) कई बार (3 अंक)
  3. पिछले 24 घंटों में आपने कितनी बार नींद में परेशानी का अनुभव किया है?
    – (a) कभी नहीं (1 अंक)
    – (b) कुछ बार (2 अंक)
    – (c) कई बार (3 अंक)
  4. पिछले 24 घंटों में आपने कितनी बार थकान या कम ऊर्जा महसूस की है?
    – (a) कभी नहीं (1 अंक)
    – (b) कुछ बार (2 अंक)
    – (c) कई बार (3 अंक)
  5. पिछले 24 घंटों में आपने कितनी बार ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव किया है?
    – (a) कभी नहीं (1 अंक)
    – (b) कुछ बार (2 अंक)
    – (c) कई बार (3 अंक)

देखें तनाव स्तर

  • 5 से 8 अंक: आपका तनाव का लेवल कम है।
  • 9 से 12 अंक: आपका तनाव का लेवल मीडियम है।
  • 13 से 15 अंक: आपका तनाव का लेवल हाई है।

बचाव टिप्स

  • रोजाना 30 मिनट का व्यायाम करने से तनाव के हार्मोन कम होते हैं और मूड बेहतर होता है।
  • 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी तनाव और चिंता को बढ़ा सकती है।
  • हेल्दी और पौष्टिक आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां शामिल हो।
  • रोजाना ध्यान, मेडिटेशन और योगा करें, जिससे मन शांत रहेगा और तनाव कम होगा।
  • गहरी सांस लें। रोजाना समय निकालकर प्राणायाम करें, ताकि तनाव को कम किया जा सके।
  • फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अधिक-से-अधिक टाइम स्पेंड करें।
  • खाली टाइम में अपने फेवरेट काम को किया करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews