MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Monkeypox बन चुका है महामारी! वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने कर दी घोषणा, जाने इस वायरस के लक्षण

Monkeypox बन चुका है महामारी! वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने कर दी घोषणा, जाने इस वायरस के लक्षण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब तक कोरोनावायरस का खतरा दुनिया से खत्म नहीं हुआ था और दूसरी तरफ Monkeypox ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है। अब तक यह वायरस दुनिया के कई देशों में फैल चुका है, इससे होने वाले मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने मंकीपॉक्स को महामारी घोषित कर दिया है। अब मंकीपॉक्स एक महामारी बन चुका है। बता दें की अब तक पूरी दुनिया में 58 देशों में इस वायरस के 3471 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि आज यानी 23 जून को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मंकीपॉक्स के मुद्दे पर बैठक होने वाली है, लेकिन इससे पहले वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने चेतावनी दे दी।

यह भी पढ़े… MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस शहर में पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने सभी शहरों का हाल

मंकीपॉक्स से होने वाली मौत के मामले स्मॉल पॉक्स की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिर भी खतरनाक साबित हो सकता है। वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने अपने बयान में यह भी कहा है कि यदि कोई ग्लोबल एक्शन नहीं लिया गया तो मंकीपॉक्स को रोकना नामुमकिन है और इससे लाखों लोगों की मौत भी हो सकती है या फिर इस बीमारी से ग्रसित लोग अपाहिज या अंधे हो सकते हैं। संस्था ने अपने बयान में यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ और सीडीएस ऑर्गेनाइजेशन को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क के बयान के मुताबिक यदि मंकीपॉक्स के खतरे के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह आने वाले दिन में लोगों के लिए कई मुश्किल है खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़े… 12 साल की मासूम का मां ने कराया 2 बार विवाह, नाबालिग हुई 3 माह के गर्भ से

मंकीपॉक्स और स्मॉल पॉक्स के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों ही वायरस एक ही फैमिली ऑर्थोपॉक्स वायरस से तालुकात रखते हैं। मंकीपॉक्स चूहों और जानवरों से फैलता है। इसका पहला केस अफ्रीका में पाया गया था जो धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। इस बीमारी से संक्रमित लोगों में बुखार, शरीर पर रैशेज और सूजन जैसे के लक्षण दिखाई देते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews