यूपी में मिले Monkeypox संदिग्ध मामले का टेस्ट नेगेटिव! अब देश में छा रहा इन 4 वायरस का कहर, जाने

यूपी में मिले Monkeypox संदिग्ध मामले का टेस्ट नेगेटिव! अब देश में छा रहा इन 4 वायरस का कहर, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल में उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद में Monkeypox का संदिग्ध मामला नजर आया था, जिसकी जांच के लिए सैम्पल पुणे वायरोलॉजी भेजे गए हैं। जांच का रिजल्ट नेगेटिव आया है। पूरी दुनिया में Monkeypox का खतरा बढ़ते जा रहा है। इन वायरस की चपेट में अमेरिका और यूरोप के कई शहर हैं, हालांकि भारत में इसका खतरा फिलहाल टल चुका है। अब तक कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है, कोविड-19 के ऐक्टिव मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहें है, इसी के बीच कई नए वायरस ने भी भारत में दस्तक दे दी है। इस लिस्ट में टोमैटो फ्लू, वेस्ट नाइल फीवर, स्वाइन फ्लू और नोरो वायरस का खतरा बढ़ते नजर आ रहा है। इन सभी वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

टोमैटो फ्लू

अब तक भारत में टोमैटो फ्लू के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी में संक्रमित व्यक्ति के शरीर में लाल चकत्ते निकल जाते है। केरल में यह वायरस काफी सक्रिय होते जा रहा है, इस बीमारी का असर बच्चों पर अधिक हो रहा और कोल्लम के करीब 80 बच्चे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े… Realme C30 की तस्वीर हुई लीक, जल्द करेगी कंपनी स्मार्टफोन को लॉन्च, कुछ ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

नोरो वायरस

केरल मरण नोरोवायरस भी काफी सक्रिय हैं, कई लोग इस बीमारी का शिकार बन चुके हैं। इस वायरस का लक्षण 12 से 48 घंटों के बाद नजर आता है। इसका लक्षण उल्टियाँ और दस्त है।

वेस्ट नाइल फीवर

यह वायरस नया नहीं है, पहली बार नाइल फीवर से संक्रमित व्यक्ति की मौत 2019 में हुई थी। यह वायरस मच्छरों के माध्यम से फैलता है। यह वायरस में केरल में सक्रिय है और अब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews