भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएन्ट, WHO ने किया सतर्क, देश में कोरोना की रफ्तार भी तेज

भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएन्ट, WHO ने किया सतर्क, देश में कोरोना की रफ्तार भी तेज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल भारत में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है, इसी बीच भारत समेत दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन (Omicron) के नए सब-वेरिएन्ट के मामले भी सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएन्ट के चिंता बढ़ा दी है। जहां कुछ महीनों से देश की अर्थव्यवस्था और आमजन की जीवनशैली पटरी पर लौट ही रही थी, वहीं कोरोना की रफ्तार अचानक से तेज हो गई और अब यह नया सब-वेरिएन्ट BA.2.75 चिंता का विषय बन चुका है। हालांकि इस पहले ही केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को सतर्क कर दिया था।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, भाव देखने के बाद ही खरीदें

BA.2.75 की जानकारी विश्व स्वास्थ संगठन ने दी है, डबल्यूएचओ ने बताया की सबसे पहले इस नए वेरिएन्ट को भारत में देखा गया था, जो अब अन्य देशों में अपने पाँव पसार चुका है और दो हफ्ते में 30% केस भी बढ़े हैं। फिलहाल डबल्यूएचओ इस नए सब-वेरिएन्ट पर निगरानी कर रहा है। विश्व स्वास्थ संगठन के चीफ वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भी इस नए वेरिएन्ट की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी और बताया की अब तक BA.2.75 दुनिया के 10 देशों में फैल चुका है।

उन्होनें यह भी कहा की “इस सब  वेरिएन्ट का विश्लेषण करने के लिए अभी भी बहुत लिमिटेड सीक्वन्स मौजूद है। डबल्यूएचओ इसे ट्रैक कर रहा है और दुनियाभर से मिल रहें डेटा पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।” भारत में अब तक कोरोना के 18 हजार 930 नए केस सामने आए है और 35 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4 करोड़ 35 लाख 66 हजार 739 पहुँच चुकी है और अब तक 5 लाख से अधिक लोग कोरोना के कारण मर चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews