Singhara Benefits: सर्दियों में खाए कच्चे सिंघाड़े, सेहत में मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Singhara Benefits

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और ज़ाहिर सी बात है इस सीजन में अब बाजारों में आपको सिंघाड़े भी देखने को मिल रहे होंगे। व्रत या त्योहारों में ज्यादातर उपयोग किया जाने वाला सिंघाड़ा कई पोषक तत्वों का भंडार होता है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! डीए एरियर पर नई अपडेट, 3 किस्तों में भुगतान की संभावना, खाते में आएगी मोटी राशि

इसमें कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। दिल की बीमारियों वाले पेंशेट्स को तो सिंघाड़ा खाना ही चाहिए। ये हार्ट अटैक के चांसेस को कम करता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है, चलिए आपको इनके फायदे के बारे में थोड़ा और विस्तार से बताते हैं।

कच्चा सिंघाड़ा खाने के फायदे

ज्यादातर लोग सिंघाड़े को उबालकर या सब्जी बनाकर खाने की गलती करते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी में उगने वाले कच्चे सिंघाड़े के कई फायदे हैं। यह कई बीमारियों को जड़ से भगाने में कारगर है।

शरीर में फर्टिलिटी और हार्मोन्स का बनाएं बैलेंस

हार्मोनल डिसबैंलेंस शरीर में कई तरह की परेशानियों का कारण बनता है। फर्टिलिटी बढ़ाने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए सिंघाड़े खाईए। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स , मिनरल्स और खनिज मौजूद रहते हैं जो हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सिंघाड़ा है फायदेमंद

सिंघाड़े ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बड़े असरदार होते हैं। इनमें सोडियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो लो बीपी वाले लोगों को बीपी पर काबू पाने में मदद करती है। अगर आप लो बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो कच्चा सिंघाड़ा खाईए आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल में आ जाएगा।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

सिंघाड़े में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व इंसान को ऊर्जा से भर देते हैं, इसलिए अगर आप लो फील कर रहे तो सिंघाड़े का सेवन कीजिए ये आपको एनर्जी से रिफिल कर देगा। और एक बार फिर पूरी फुर्ती से काम कर सकेंगे।

स्किन के लिए कारगर सिंघाड़े

स्किन पर मौजूद झुर्रियां, झाइयां और कील, मुहांसे आदि से परेशान हैं तो कच्चे सिंघाड़े का सेवन करें। इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में होता है जो स्किन को हाइड्रेट कर ग्लो कर है। स्किन की परेशानियों से बचने के लिए इसका सेवन रोजाना करें।

गैस और कब्ज से बचाए सिंघाड़ा

कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से गैस की समस्या दूर रहती है। यह हमारे खाने को अच्छी तरह से पचाता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। साथ ही इसका सेवन कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलवाने में कारगर होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews