Tips For Stress Relief : रहना है स्ट्रेस फ्री, तो अपनाएं ये आसान रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी

Tips For Stress Relief : रहना है स्ट्रेस फ्री, तो अपनाएं ये आसान रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी

लाइफस्टाइल डेस्क रिपोर्ट | आजकल लोग (Tips For Stress Relief) अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं। बदलते दौर को लेकर दुनिया के साथ भागने में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि, उन्हें अपने बारे में सोचने के लिए समय नहीं रहता और ऐसे में लोग वो अपना ध्यान नहीं रख पाते। जिसके कारण उन्हें आगे चलकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे त्वचा समेत अन्य कई अंगों में इसका प्रभाव देखने को मिलती है और वो जल्दी बीमार भी हो जाते हैं। साथ ही काम को अत्यधिक तनाव से वो स्ट्रेस के शिकार हो जाते हैं। जिससे उनमें सर दर्द, टेंशन, माइग्रेन जैसी तमाम बीमारी घर कर जाती है। ऐसे में वो अक्सर चिडचिडेपन, गुस्से में रहते हैं। जिससे बचाव के लिए आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे, जो आपको आसानी से तनावमुक्त (Tips For Stress Relief) कर सकता है और आपको होने वाली ऐसी समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – The Kapil Sharma Show सीजन-4 में इस कॉमेडियन की हो रही धमाकेदार इंट्री, जो कर देगें आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट

दरअसल स्ट्रेस फ्रि रहने के लिए सबसे आरामदायक और आसान रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी है। जिसे आप घर पर भी कर सकते हैं। बता दें कि इस थेरेपी में हाथ और पैरों की मालिश होती है, जिससे आपके पूरे बॉडी को आराम मिलता है। खासकर पैरों की मालिश का सीधा असर ब्रेन पर पड़ता है। जो आपकी सारी थकान दूर करने की क्षमता रखता है। जिससे दिमाग को सबसे ज्यादा आराम मिलता है। साथ ही शरीर को फुर्ती मिलती है।

यह भी पढ़ें – CG Weather: मानसून फिर मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस थेरेपी को लेने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इसे आप कभी भी, किसी भी वक्त ले सकते हैं और अपने पैरों और हाथों के मसाज के लिए आपको किसी और की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप स्वयं भी अप्लाई कर सकते हैं। आप मसाज ऑयल, सरसों तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपके दिमाग ही बल्कि आपके शरीर को भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Sarkari Naukri : 94 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

वहीं आप अपनेआप को तनाव से बचाने और दिनभर की थकान मिटाने के लिए गुनगुने पानी में हल्का-सा नमक डाल कर अपने पैरों को आराम दे सकते हैं। इससे आपके पूरी थकान मिनटों में गायब हो जाती है और फिर आपकी सारी टेंशन से आपको राहत मिल जाएगी। जिसके बहुत सारे फायदे होंगे। जैसे आप आराम और भरपुर राहत भरी नींद पूरी कर सकते हैं। जिससे आप उठने के बाद खुद को फ्रेस महसूस करेंगे। चेहरा खिला-खिला रहेगा, चेहरे पर थकान, काले धब्बे सब खत्म हो जाएंगे और आप बिना तनाव के अपने काम में फोकस कर सकेंगे। जोकि आपके लिए बहुत ही आसान और आरामदायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें – भोपाल : बिलाबाॅन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल बस में ड्राइवर ने की मासूम के साथ छेड़छाड़, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश, स्कूल पर भी होगी कार्रवाई

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews