The Kapil Sharma Show सीजन-4 में इस कॉमेडियन की हो रही धमाकेदार इंट्री, जो कर देगें आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट

The Kapil Sharma Show सीजन-4 में इस कॉमेडियन की हो रही धमाकेदार इंट्री, जो कर देगें आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। छोटे पर्दे पर सभी के चेहरे पर स्माइल लाने वाला शो “दी कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) देश के सबसे चर्चित शो है। जिसे देखने के लिए दर्शकों हमेशा इंतराज रहता है। दरअसल एक्टिंग की दूनिया में किसी को अपनी अदाकारी से हंसाना सबके वश की बात नहीं है। बता दें कि हंसना जीवन में सबसे ज्यादा जरुरी होता है। क्योंकि हंसने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे, बीमारी मुक्त रहेंगे, सभी प्रकार के टेंशन, तनाव से दूर रहेंगे और भी हंसने के कई सारे फायदे होते हैं। तो इस शो के जितने भी कलाकार हैं वो सभी अपने दर्शकों को हंसाकर उन्हें इंटरटेन करते हैं। केवल इतना ही नहीं इस शो को भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों का प्यार मिला है। बेहद ही कम समय में अपने दम पर इतना शोहरत कमाने वाले कपिल शर्मा पंजाबी परिवार से हैं और साधारण परिवार से है। जिनका इंडस्ट्री में दूर-दूर तक कोई पहुंच नहीं थी, जो आज एक बेहतरीन कॉमेडियन कलाकार के रुप में ऊभरा है। तो चलिए आज हम आपको इस शो (The Kapil Sharma Show) में जुड़ने वाले नए सदस्य से रुबरु करवाते हैं जो अब अपने टेलेंट से लोगों को हंसाने में अपनी भूमिका निभाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – Vyapam: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 18 सितंबर को होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो सीजन-4’ एक बार फिर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है और इस सीजन में एक नए सदस्य की इंट्री हो रही है। जो कप्पु शर्मा की सास के रोल में नजर आने वाले है। बता दें कि इस सीजन में कप्पु शर्मा सुमोना चक्रवति के पति का रोल प्ले कर रहे हैं और कप्पु की सास का रोल कॉमेडियन गौरव दुबे करेंगे। जिनकी इस सीजन में नई इंट्री होगी।

यह भी पढ़ें – Rashifal 13 September 2022 : मेष-मिथुन-वृश्चिक का भाग्योदय, यात्रा स्वास्थ्य धन लाभ, वृषभ को अज्ञात भय, सिंह-मकर रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

बता दें कि गौरव दुबे इससे पहले भी कई कॉमेडी शो जैसे कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। इनकी इंट्री शो में अलग ही रंग लाने वाली है। इस शो में गौरव कप्पु की सास यानि रुपमती के किरदार निभाते नजर आएंगे। जोकि बहुत ही चुलबुली और शैतानी है। जिसका एक प्रोमो पहले भी दर्शकों के सामने आउट किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें – MP News : अवैध शराब का ट्रक पकड़ने पहुंचे SDM और तहसीलदार से मारपीट, गाड़ी में की तोड़फोड़

दरअसल इस बार के सीजन को कुछ इस तरह से थीम गया है, जिसमें कप्पु अपनी यादास्त खो देते हैं और अपनी पत्नी बिंदू को भूल जाते हैं। जिसके लिए शो में सास-ससुर का किरदार लाया गया है। वैसे इस शो का हर सीजन अब तक दर्शकों के दिलों में राज करता आया है। अब देखना ये होगा कि गौरव यानी कप्पु की सास को इस शो के जरिए लोगों का कितना प्यार मिलता है। इसका पता तो शो के दौरान ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा अवकाश, प्रमोशन,PF और न्यूनतम वेतन का लाभ, CM ने दी सहमति

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews