कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा अवकाश, प्रमोशन,PF और न्यूनतम वेतन का लाभ, CM ने दी सहमति

employees news

पंचकुला, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि हरियाणा में पक्की भर्ती होने तक आउटसोर्स कर्मचारी नहीं हटाए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, प्रमोशन, पीएफ समेत अन्य कई सुविधाएं देने पर भी सहमति बनी है।संभावना जताई जा रही है कि जल्द कर्मचारियों को ये लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़े..शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंडिंग मानदेय, पेंशन और वेतनमान पर अपडेट, जल्द मिलेगा लाभ, जारी हुए ये निर्देश

दरअसल, सोमवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और भारतीय मजदूर संघ के नेताओं के एक अहम बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में पक्की भर्ती होने तक आउटसोर्स कर्मचारियों को ना हटाने और आउटसोर्स कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी (सामाजिक सुरक्षा) के दायरे में लाने का अहम फैसला लिया है। इसके तहत अक्टूबर में 56000 कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जा सकता है।

यह भी पढ़े..शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंडिंग मानदेय, पेंशन और वेतनमान पर अपडेट, जल्द मिलेगा लाभ, जारी हुए ये निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक में कर्मचारियों को 10 सीएल (आकस्मिक अवकाश) और 10 एमएल (चिकित्सा अवकाश) पर भी सहमति बनी है, ऐसे में पीएफ भी नियमित रूप से कटेगा। वही महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के लाभ दिया जाएगा। वही पैक्स कर्मचारियों को अगले एक पखवाड़े में प्रमोशन देने का फैसला हुआ, इसके तहत टेस्ट के आधार पर 10 प्रतिशत कर्मचारियों को बैंकों में लिया जा सकेगा। 41 पैक्स कर्मचारियों व अधिकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियां और ग्रामीण कर्मचारियों को पीएफ के दायरे के साथ ट्यूबवेल आपरेटरों को न्यूनतम वेतन देने पर भी सहमति बनी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews