मोटे होने का मतलब ये नहीं कि आप अनहेल्दी हैं, BMI से जानिए मोटापे के बावजूद कैसी है आपकी सेहत?

मोटे होने का मतलब ये नहीं कि आप अनहेल्दी हैं, BMI से जानिए मोटापे के बावजूद कैसी है आपकी सेहत?

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। कोई मोटा व्यक्ति दिखा नहीं कि ये आंकलन शुरू हो जाता है कि उसका वजन (weight) उसकी सेहत (health) के लिए कितना नुकसानदायी हो रहा होगा ! सीधे शब्दों में कहें तो मोटापे (fat) को हमेशा ही अस्वस्थ शरीर (unhealthy body) की निशानी माना गया है, पर, ऐसा है नहीं। जरूरी नहीं कि जो व्यक्ति मोटा दिखता है वो अनहेल्दी ही होगा। इसमें हाइट (height) का भी अहम रोल होता है।

Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को लेकर कड़े निर्देश, होगी कार्रवाई, कट सकता है कनेक्शन

सबसे पहले इस बात को समझ लीजिए कि मोटा होना, ओवरवेट (overweight) होना या मोटा दिखना तीनों में बहुत अंतर होता है। जैसा कि हमने पहले कहा कि इसमें हाइट का अहम रोल है इसका मतलब है कि जिनकी हाइट कम है वो कम वजन में भी गोलमटोल दिख सकते हैं, जबकि ज्यादा हाइट वालों के वजन का अंदाजा लगाना ही आसान नहीं होता। जो व्यक्ति मोटा हो रहा है वो वाकई अनहेल्दी भी है ये बॉडी मास इंडेक्स यानि BMI (Body Mass Index) से पता लगाया जा सकता है,या यूं कहें कि उसका अनुमान लगाया जा सकता है।

क्या है BMI, कैसे करें आंकलन?

बॉडी मास इँडेक्स नापने का एक आसान फॉर्मूला है, आप खुद पैन और कॉपी लेकर इसे नाम सकते हैं। सबसे पहले अपना वजन और अपनी हाइट जान लीजिए, बीएमआई का फॉर्मूला होता है,

BMI=Weight/(Height)^2 (वजन अपऑन हाइट स्कवेयर)

इस फॉर्मूले से बीएमआई निकालिए। अगर आपका बीएमआई तीस से अधिक है तो आपको अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद होने की जरूरत है। अगर ये बीएमआई पच्चीस से तीस के बीच है तो आप को फिक्र की कोई जरूरत नहीं,मोटे दिखने के बावजूद आप स्वस्थ हो सकते हैं।

कैबिनेट में 3 प्रमुख मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश, सोमवार को फेरबदल की संभावना

इस फॉर्मूले में ये ध्यान रखें कि अगर आप वजन किलो में नाप रहे हैं तो हाइट मीटर्स (metres)) में होनी चाहिए, अगर सेंटिमीटर (centimetres) में हाइट पता है तो उसे पहले मीटर में कंवर्ट करें फिर बीएमआई नापें।

वजन और सेहत का संबंध

ऐसा संभव है कि आप ओवरवेट होकर भी हेल्दी हों और ज्यादा पतले होकर भी आप अनहेल्दी हों। ऐसा माना जाता है कि अगर आप ओवरवेट हैं लेकिन एक हेल्दी रूटीन फॉलो करते हैं, आपको ब्लडप्रेशर, शुगर, थायराइड या कोलेस्ट्रोल जैसी तकलीफें नहीं हैं तो आप हेल्दी ही हैं। पतला या जरूरत से ज्यादा आपका वजन कम है और आपको कुछ तकलीफों ने घेर रखा है, तो आप अनहेल्दी हो सकते हैं।इन दोनों ही सूरतों में आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज करने की जरूरत है जो आपको फिट और हेल्दी रख सकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews