दिवाली के मौके पर इन आसान टिप्स का करें इस्तेमाल और पाएं नेचुरल ग्लोइंग त्वचा

Skin Care Tips

Diwali Skin Care Tips : आजकल बिजी लाइम में धूप, प्रदूषण और गलत खान-पान का असर हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है, जिससे चेहरे पर कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जैसे कि दाग, धब्बे, झुर्रियाँ आदि। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर अपने पैसे वेस्ट कर देती हैं। जिनका रिजल्ट उन्हें जीरो मिलता है। वहीं, अब त्योहारों का सीजन भी शुरू हो रहा है, जिसके लिए महिलाएं अभी से ही अपने स्किन पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अप्लाई कर रही हैं ताकि उन्हें सेलीब्रिटी जैसी खुबसुरती मिले। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं, जिससे आपको नेचुरल ग्लोइंग त्वचा मिलेगी…

क्लेंज करें

दिनभर की भाग-दौड़, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संक्रमण के बावजूद अपनी त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने का प्रयास करें। इसके लिए आप रात में डब्ल क्लेंज करें, जिससे आपकी त्वचा की गहराईयों से मेकअप और गंदगी हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप घर से बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन का भी उपयोग कर सकते हैं ताकि सूरज की किरणों से बचा जा सके जो कि स्किन को एजिंग और तेज दाग धब्बों को रोकता है।

फेस मास्क

आप अपनी स्किन के लिए फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को हाइड्रेशन देने के साथ-साथ त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है। आप घर पर भी नैचुरल फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर, दही, बेसन और शहद का उपयोग करे, जो आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करेगा।

स्क्रब करें

चेहरे के डेड सेल्स आपके स्क्रीन के निखार को छीन सकता है प्रदूषण के कारण कई प्रकार के प्रदूषण भी चेहरे पर इकट्ठा हो जाते हैं इसलिए समय-समय पर इन डेड सेल्स को साफ करते रहें, जिससे त्वचा में निखार बना रहे। इसलिए टाइम पर स्क्रब करें।

विटामिन C सीरम

एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामिन C सीरम का उपयोग करने से त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं। इससे त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। साथ ही यह त्वचा के निखार को बढ़ावा देता है और उसे ग्लोइंग बनाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews