Hindi News

हर रोज कितने कदम चलना सेहत के लिए है सही? यहां जानिए इससे बीमारी कैसे रहती है दूर

Written by:Ronak Namdev
Published:
सेहत बनाने की जब भी बात आती है तो ज्यादातर डॉक्टर वॉकिंग पर जोर देते हैं। वॉक करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि हमें एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए और हमारी सेहत के लिए कितने कदम चलना फायदेमंद होता है।
हर रोज कितने कदम चलना सेहत के लिए है सही? यहां जानिए इससे बीमारी कैसे रहती है दूर

यह तो सभी जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हमें एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए। सही सेहत के लिए वॉक करना जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की परेशानियां हमें घेर लेती हैं, जैसे जोड़ों में दर्द और कई अन्य बीमारियां। लेकिन अगर हम रोजाना वॉक करते हैं, तो ये बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। हालांकि, यह जानना भी जरूरी है कि हमें एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए।

आज के समय में हम ज्यादातर मशीनों पर निर्भर हो गए हैं। पहले के समय में हम अधिकतर काम अपने हाथों से करते थे, जिससे शारीरिक गतिविधियां होती रहती थीं। लेकिन अब मशीनों के कारण हमारा शरीर आराम की स्थिति में चला गया है, जिससे कई तरह की बीमारियां हमें घेर रही हैं।

कितने मिनट रोजाना पैदल चलना चाहिए?

जब हम इन बीमारियों को लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर हमें शारीरिक परिश्रम करने और पैदल चलने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि हमें एक दिन में कितना पैदल चलना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, हमें कम से कम 30 मिनट रोजाना पैदल चलना चाहिए। इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक फायदा भी होता है। रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से कई फायदे होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अगर हम नियमित रूप से पैदल चलते हैं, तो हमें हृदय संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है, हमारा हृदय मजबूत होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से पैदल चलने से हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है और गंभीर बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

इसके अलावा, हमारे शरीर को कई और फायदे मिलते हैं। दरअसल, बढ़ता हुआ वजन कंट्रोल में आता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा नहीं होती हैं। नियमित रूप से पैदल चलने से मानसिक तनाव भी कम होता है। इसके अलावा, पैदल चलना ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं को भी कम करता है। डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना पैदल चलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे हम गंभीर बीमारियों से भी लड़ सकते हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं।

उम्र के हिसाब से चलना चाहिए

डॉक्टरों के अनुसार, हमें उम्र के अनुसार पैदल चलना चाहिए। अगर बच्चों और किशोरों की बात की जाए, तो उन्हें कम से कम 60 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए। जबकि 18 से 50 साल के वयस्कों को कम से कम 7000 से 10000 कदम चलना चाहिए। वहीं, 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम 5000 कदम यानी लगभग 30 से 40 मिनट हल्की वॉक जरूर करनी चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews