WHO ने Mpox के टीके के इस्तेमाल को दी मंजूरी, सबसे पहले इस देश में किया जाएगा Vaccination

WHO ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंकीपॉक्स (Mpox) वायरस के खिलाफ टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। जानिए सबसे पहले किन देशों में टीकाकरण किया जाएगा।
WHO ने Mpox के टीके के इस्तेमाल को दी मंजूरी, सबसे पहले इस देश में किया जाएगा Vaccination

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक अहम घोषणा करते हुए वयस्कों के लिए Mpox (पूर्व में मंकीपॉक्स) वायरस के खिलाफ टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। दरअसल इस कदम को खास तौर से अफ्रीका और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में Mpox के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनपर नियंत्रण पाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

दरअसल आपको जानकारी दे दें कि एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसका संक्रमण तेजी से फैला है, विशेष रूप से अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में यह तेजी से फैला है। वहीं इसको देखते हुए अब WHO ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इन देशों में किया जाएगा सबसे पहले टीकाकरण

वहीं WHO की मंजूरी के बाद यह टीका जल्द ही उन देशों में उपलब्ध कराया जाएगा, जहां Mpox का संक्रमण सबसे अधिक फैला हुआ है। जानकारी के अनुसार इसमें अफ्रीका जैसे इलाके शामिल हो सकते हैं। साथ ही WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने इस निर्णय को एमपॉक्स के खिलाफ जारी संघर्ष में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।

वर्तमान में इस टीके की आपूर्ति सीमित

दरअसल WHO से टीके की मंजूरी मिल जाने के बाद, अब GAVI वैक्सीन एलायंस और यूनिसेफ जैसे वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों इसके खरीद और वितरण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, वर्तमान में इस टीके की आपूर्ति सीमित बताई जा रही है, क्योंकि इसे केवल एक ही निर्माता द्वारा तैयार किया जा रहा है। लेकिन WHO और अन्य स्वास्थ्य संस्थाएं भी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कोशिश बना रही हैं, ताकि भविष्य में टीके की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इस उम्र के लोगों को लगाया जाएगा सबसे पहले टीका

जानकारी के अनुसार WHO द्वारा दी गई मंजूरी के चलते, यह दो-डोज वाला टीका 18 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसे एमपॉक्स वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है। वहीं अफ्रीका के कई क्षेत्रों में एमपॉक्स के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, इस टीकाकरण अभियान को जल्द ही तेज गति से लागू किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews