
IPS Transfer 2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जून 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 8 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 2 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) सहित कुल 10 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 4 जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, नूरपुर और देहरा के पुलिस कप्तान (SP) बदले गए हैं और महानिरीक्षक (IG) स्तर पर भी फेरबदल हुआ है।
हिमाचल प्रदेश आईएपीएस और एचपीपीएस तबादला सूची
- अभिषेक दुल्लर (IPS-2006): आईजीपी (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज) हमीरपुर से आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला । आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह का अतिरिक्त कार्यभार।
- डॉ. डी. के. चौधरी (IPS): आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह से आईजीपी (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज), हमीरपुर ।
- कुलभूषण वर्मा (IPS): एसपी (पुलिस जिला नूरपुर) से अब प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा का नया एसपी ।
- इल्मा अफरोज (IPS-2018): विदेश से स्टडी लीव (अध्ययन अवकाश) से लौटने के बाद एसपी, पुलिस जिला नूरपुर
- संदीप कुमार धवल (IPS-2016): एसपी (बिलासपुर) से एसपी, पुलिस जिला देहरा
- अभिषेक (IPS-2021): वर्तमान में एडिशनल एसपी (शिमला) के पद पर तैनात थे, पदोन्नत कर एसपी, बिलासपुर बनाया गया है।
- रमन शर्मा (HPPS-2007): एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), उत्तरी रेंज, धर्मशाला।
- मयंक चौधरी (IPS-2019): एसपी (देहरा) से पुलिस मुख्यालय, शिमला में एसपी (लीव रिजर्व)।
- गौरवजीत सिंह (IPS-2022): एसडीपीओ (नादौन) से पदोन्नत कर एडिशनल एसपी, जिला शिमला के पद पर तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

