भारी बारिश से जनजीवन ठप, हिमाचल में एसीएफ परीक्षा स्थगित

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन विभाग के एसीएफ पद की प्रारंभिक परीक्षा, जो 7 सितंबर 2025 को होनी थी, को अब 5 अक्टूबर 2025 तक स्थगित कर दिया है।
भारी बारिश से जनजीवन ठप, हिमाचल में एसीएफ परीक्षा स्थगित

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन के कारण सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ-साथ अब प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी हैं।

हिमाचल में एसीएफ परीक्षा स्थगित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन विभाग के एसीएफ पद की प्रारंभिक परीक्षा, जो 7 सितंबर 2025 को होनी थी, को अब 5 अक्टूबर 2025 तक स्थगित कर दिया है। बरसात से बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह मुद्दा उठने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा की नई तिथि घोषित की।

सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रदेश भयावह आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि कई युवाओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परीक्षा टालने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की भावनाओं और कठिनाइयों को देखते हुए परीक्षा स्थगित की गई है। सीएम ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और सकारात्मक रहें।

राज्य में रविवार से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचा रखी है। मंगलवार तक छह नेशनल हाईवे और 1311 सड़कें बंद रहीं। 3263 बिजली ट्रांसफार्मर और 858 जल आपूर्ति योजनाएं ठप होने से कई गांव अंधेरे में डूब गए और पेयजल संकट गहरा गया। भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बरसात से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews