IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस समेत 5 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर आशीष सिंहमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव से डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के सचिव पद पर नियुक्त दी गई है।
ias ips transfer

HImachal Pradesh IAS-IPS Transfer: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने सितंबर महीने की आखिरी तारीख को 5 अफसरों के तबादले किए है। इसमें 3 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा), 1 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और 1 आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अफसर शामिल है।मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। खास बात ये है कि सक्सेना भी 30 सितंबर को रिटायर हो गए है, यह उनके सेवाकाल का अंतिम आदेश रहा।

हिमाचल प्रदेश IAS-IPS-IFS के तबादले

  • 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद का कार्यभार 2008 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार संभाल रहे थे।सिंघमार को अब डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग का सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी राखिल काहलो अब केवल जल शक्ति विभाग की सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग की सचिव के पद से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।
  • 2017 बैच के आईएएस अधिकारी ज़फ्फर इकबाल को कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड धर्मशाला के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान में उनके पास धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक-सीईओ का भी दायित्व है।इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को मुक्त कर दिया गया है।
  • 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को विज्ञान, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।

मुख्य सचिव हुए सेवानिवृत्त

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मंगलवार (30 सितंबर) को सेवानिवृत्त हो गए। सक्सेना छह महीने की एक्सटेंशन के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।इससे पहले प्रबोध सक्सेना 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने थे, लेकिन उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया।प्रदेश में नए मुख्य सचिव के लिए सीनियर IAS संजय गुप्ता और केके पंत के नाम चर्चा में बने हुए है।

IAS IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews