मलबे में फंसी यात्रियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच ऐसे बची दर्जनों लोगों की जानें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से धर्मपुर जा रही एक निजी बस आज सरकाघाट के पास चलाल नाले को पार करते समय अचानक भारी मलबे में फंस गई।
मलबे में फंसी यात्रियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच ऐसे बची दर्जनों लोगों की जानें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में धर्मपुर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस चलाल नाले के पास भूस्खलन के मलबे में फंस गई। यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब बस धर्मपुर की ओर जा रही थी। मलबे में बस के फंसते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, बस चलाल नाले के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिसने बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्परता दिखाई और यात्रियों को शांत रहने के लिए कहा। बस का आपातकालीन दरवाजा तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सड़क पर जमा मलबे को हटाने का प्रयास जारी

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, और सड़क पर जमा मलबे को हटाने का प्रयास जारी है।

भारी बारिश और भूस्खलन रहें सतर्क

प्रशासन ने भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इस घटना ने एक बार फिर हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों पर ध्यान देने की जरूरत को उजागर किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews